Scorpio Tarot Card Horoscope 04 September 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal: परिवार के किसी सदस्य की गलत सोच के चलते रिश्तों में दरार आ सकती है. पारिवारिक संपत्ति में धोखाधड़ी होने की संभावना बन सकती है. इस समय चारों तरफ से कठिन परिस्थितियों अचानक से सामने आ सकती है. इस स्थिति में अपने आत्मविश्वास और मनोबल में कमी ना दें. आ रही सभी समस्याओं का समाधान सभी के सहयोग से निकाल सकते हैं. अपने सोच में बदलाव लाए और परिवार में प्रेम और शांति बनाए रखें.
व्यवसायिक/ Professional:
बीती हुए बातों को लेकर कार्यक्षेत्र का माहौल खराब ना करें. यदि किसी कर्मचारी या सहयोगी के साथ रिश्ते में विवाद चल रहा है. तो व्यर्थ की बातें करके बात को और ना बढ़ाएं. आपकी शांति और मधुर व्यवहार लोगों को प्रभावित कर सकता है. व्यवसाय में अनुबंध की प्राप्ति को लेकर प्रतिस्पर्धी के साथ आमना सामना हो सकता है. अपने पूरे प्रयास से इस अनुबंध को अवश्य प्राप्त करें.
स्वास्थ्य/Health:
खान-पान में अनियमितता पेट की तकलीफें बढ़ा सकती है. खाने का समय नियमित करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
आर्थिक मामलों में सही व्यक्ति से सलाह ले. पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता बनाए रखें.
रिश्ते/Relationship:
बिना बात के माता-पिता के साथ बहस ना करें.सामने वाले की भावनाएं आहत हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं