Libra Tarot Card Horoscope 04 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: पुराने प्रेम संबंध में गर्माहट आ सकती है. सामने वाला व्यक्ति अपनी बातों की माफी मांग सकता है. इस समय इस रिश्ते में नवीनता लाने का प्रयास कर सकते है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होते नजर आएंगे. परिवार के सभी सदस्यों का आपस में मिलजुल कर रहना शांति और सुकून का वातावरण बनाएगा. बच्चों की परवरिश प्रेम और संस्कारों के साथ करेंगे.
व्यवसायिक/ Professional:
कार्य स्थल या व्यवसाय में किसी भी विपरीत लिंगी कर्मचारियों के साथ प्रेम संबंध को निजी रखें. इससे आपकी छवि और सम्मान दोनों बचा रहेगा. कुछ ईर्ष्यालु लोग आपके खिलाफ कुछ गलत बातों को फैला सकती है. चुप रहे और किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया न दें. गलत मंशा वाले लोगों की मंशा अपने आप के समाप्त होते नजर आएगी. ऐसे लोगों से दूरी रखें जो लालच में आगे गलत काम कर सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health:
स्वास्थ्य सामान्यत: ठीक रहेगा. तनाव बढ़ने पर सिर दर्द हो सकता है. तनाव को कम करने के लिए मेडिटेशन करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज पर खर्च न करें. अपने खर्चों को सीमित कर व्यवस्था बनाए.
रिश्ते/Relationship:
जीवन में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं. जो नि:स्वार्थ भाव से आपके साथ जिंदगी भर जुड़े रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं