Capricorn Tarot Card Horoscope 04 September 2026 Makar Tarot Card Rashifal: किसी लक्ष्य के लिए की गई कोशिश सफलता दिला सकती है. निजी मामलों में दूसरों की दखल परेशानी बढ़ेगी.किसी करीबी संबंधी का गुस्सैल स्वभाव समस्या का कारण बन सकता है. उसके व्यवहार पर प्रतिक्रिया देने की जगह शांत तरीके से स्थिति संभाले. अहंकार के कारण रिश्तो या काम में परेशानी बढ़ सकती है. सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता से किसी नए प्रतिभाशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. ये मुलाकात धन कमाने के नए रास्ते खोल सकती हैं.
व्यवसायिक/ Professional:
इस समय व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान देना होगा.कुछ कर्मचारियों की लड़ाई झगड़े के चलते कार्यों में काफी रुकावट आ सकती है. इस स्थिति में काम करने के तरीकों में किए गए बदलावों के अच्छे प्रतिफल प्राप्त होंगे. ज्यादा काम के कारण तनाव बढ़ सकता है. कार्य क्षेत्र में ज्यादा जिम्मेदारियां न लें. पहले अपनी क्षमता का ध्यान रखें. सामने वाले को मना करने किया आदत डालें. लोगों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए ज्यादा परेशान ना हो.
स्वास्थ्य/Health:
ज्यादा काम और तनाव के चलते परेशान हो सकते हैं. कुछ समय कार्य से आराम ले किसी प्राकृतिक स्थल पर समय व्यतीत करेंगे.
आर्थिक स्थिति/Finance:
आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाएं. घर के नवीनीकरण के लिए बजट बनाते समय वर्तमान में होने वाले खर्चों का भी ध्यान रखें.
रिश्ते/Relationship:
पति-पत्नी के बीच की अनबन को समाप्त करने की कोशिश करें. विवाद का असर परिवार पर ना पड़ने दे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं