Aquarius Tarot Card Horoscope 04 September 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी मामले पर अलग-अलग राय होने से बीच के किसी बात पर समझौता कर सकते हैं. खर्च और बचत में संतुलन बनाएं. किसी पारिवारिक यात्रा की तैयारी को लेकर उत्साह रहेगा. चीजों के अचानक बदलने की जगह धीरे-धीरे सुधारने से बेहतर नतीजे प्राप्त हो सकते हैं. मानसिक तनाव को कम करने का प्रयास करें. बच्चों की गतिविधियों में शामिल हो. किसी के मांगे बिना कोई सलाह ना दे. बात बात पर गुस्सा करने की आदत में बदलाव लाएं.
व्यवसायिक/ Professional:
कार्यों को लेकर तनावग्रस्त हो सकते हैं. पुराने कार्यों को पूरा करने की प्राथमिकता बनाएं. मुश्किल स्थिति में आपकी शांत सोच काम आएगी. व्यवसाय में साझेदार और कर्मचारियों के बीच समझौता करने में सफलता मिल सकती है. जल्दबाजी से कार्य पूरा करने से बचें. स्वयं को अपडेट करें. किसी नई तकनीक के बारे में जानने के लिए ट्रेनिंग में शामिल हो सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health:
स्वभाव में आ रहे चिड़चिड़ापन के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. इस समय मेडिटेशन और योग से मन को शांत रखने का प्रयास करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:
आर्थिक स्थिति में सुधार आता नजर आएगा. आमदनी और व्यय में संतुलन बनाएं.
रिश्ते/Relationship:
पड़ोसियों के साथ संबंध अच्छे रखें. छोटी-छोटी बातों पर किसी के भी साथ विवाद ना करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं