विज्ञापन

Virgo Tarot Card: मित्र या प्रिय संबंधी के सहयोग से आत्मविश्वास में वृद्धि, कार्यक्षेत्र में बरतें सतर्कता

Virgo Tarot Card Horoscope 4 July: Five of pentacles की ऊर्जा पैसों के लेनदेन या हिसाब किताब की जवाबदारी स्वयं लेने, अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, कन्या राशि वाले जातकों के बारे में.

Virgo Tarot Card: मित्र या प्रिय संबंधी के सहयोग से आत्मविश्वास में वृद्धि, कार्यक्षेत्र में बरतें सतर्कता
आत्मविश्वास और धैर्य आज सफलता की मजबूत नींव रख सकते हैं.

Virgo Tarot Card Horoscope 4 July 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: आज आत्मविश्वास और करीबी लोगों का सहयोग आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा. कार्यक्षेत्र में सतर्कता, गोपनीयता और वित्तीय मामलों पर विशेष ध्यान देना आवश्यक रहेगा. स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में लापरवाही से बचें तथा हर निर्णय सोच-समझकर लें. रिश्तों में धैर्य, नम्र व्यवहार और संवाद बनाए रखने से गलतफहमियां दूर करने में मदद मिलेगी.

व्यक्तिगत/Personal: किसी मित्र या प्रिय संबंधी का सहयोग और हौसला आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करने में सहायक रहेगा. सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी कर नए लोगों से मुलाकात के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है. कुछ पुराने संपर्कों  के साथ  रिश्ते बेहतर कर सकते हैं. प्रिय से विवाह को लेकर परिजनों की असहमति से मन व्यथित हो सकता है. 

व्यवसायिक/Professional: यह समय आपकी पूरी क्षमताओं का उपयोग कर सफलता हासिल करने का है. किसी सहयोगी या कर्मचारी के साथ पुराने वाद विवाद को लेकर तनाव बढ़ सकता है. व्यवसाय में बढ़ते खर्च परेशान कर सकते हैं. इस समय पैसों का हिसाब किताब स्वयं की निगरानी में कराएं. कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण कागजों और बिलों को संभाल कर रखने की जिम्मेदारी स्वयं निभाएं. किसी व्यक्ति पर अति विश्वास ना करें. यदि कोई बार-बार गोपनीय जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहा है. तो उसके बारे में जानकारी हासिल करें. 

स्वास्थ्य/Health: कुछ समय से स्वास्थ्य को लेकर चल रही लापरवाही परेशान कर सकती है. किसी छोटी सी स्वास्थ्य समस्या पर ध्यान ना देना अस्पताल के चक्कर लगवा सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance: किसी को उधार दिया पैसा फंसा हुआ महसूस करेंगे. सार्वजनिक स्थलों पर अपने मोबाइल एवं पर्स को सुरक्षित  रखें. 

रिश्ते/Relationship: जीवनसाथी का बदलता व्यवहार परिजनों की शिकायतों का कारण बन सकता है. सामने वाले से नम्रता से बात करने का प्रयास करेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com