Leo Tarot Card Horoscope 4 July 2026 Singh Tarot Card Rashifal: आज धैर्य और दूरदर्शिता से लिए गए निर्णय भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावनाओं के बीच अपनी योजनाओं को गोपनीय रखना और जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और लेनदेन सोच-समझकर करें. स्वास्थ्य के लिए मानसिक शांति को प्राथमिकता दें तथा परिवार और रिश्तों में सभी की राय का सम्मान करते हुए संतुलित निर्णय लें.
व्यक्तिगत/Personal: अपने आसपास के वातावरण को नए नजरिए से देखने का प्रयास करें. कुछ कार्यों में जल्दबाजी करने की जगह थोड़ा समय रुक कर सही निर्णय लेना बेहतर होगा. अपने निर्णय पर संदेह न करें.परिवार के हित में लिए किसी बड़े निर्णय से कुछ सदस्यों को आपत्ति हो सकती है. ऐसी स्थिति में सभी के सुझावों को सुनकर सही निर्णय लें.कई बार लिए गए निर्णयों को आगे बदलना संभव नहीं होता है. जीवन में आ रहे छोटे-मोटे बदलावों को सकारात्मक रूप सेस्वीकार करें.
व्यवसायिक/Professional: वर्तमान कार्य क्षेत्र में चल रही पक्षपात पूर्ण व्यवस्था मन में असंतोष उत्पन्न कर सकती है इस स्थिति में नई नौकरी की तलाश कर सकते है. इस समय नौकरी के साथ किसी छोटे व्यवसाय को शुरू करने का विचार मन में आ सकता है.किसी पुराने मित्र से मिलकर इस विषय पर चर्चा करेंगे.इस समय किसी भी कार्य में जल्दबाजी न दिखाएं जल्दबाजी न दिखाएं. अपनी भविष्य की योजनाओं या बदलाव को किसी के साथ साझा ना करें. निजी जीवन की समस्याओं की चर्चा सहयोगियों के साथ ना करना आपके मान सम्मान के लिए बेहतर रहेगा.
स्वास्थ्य/Health: जीवन में स्वस्थ रहना सबसे बड़ी आवश्यकता है.इस बात का महत्व समझेंगे.
आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक लाभ के मामले रुक सकते है. पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें.
रिश्ते/Relationship: सिर के पिछले हिस्से में दर्द रह सकता है. मानसिक शांति के लिए ध्यान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं