Capricorn Tarot Card Horoscope 4 July 2026 Makar Tarot Card Rashifal: आज प्रेम, परिवार और करियर तीनों क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में नए अवसर, मजबूत संपर्क और सफल साझेदारी उन्नति के रास्ते खोल सकती है, लेकिन अफवाहों और अनावश्यक चर्चाओं से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा. आर्थिक मामलों में संतुलित योजना लाभदायक साबित होगी. रिश्तों में सही निर्णय, खुला संवाद और अपनापन जीवन में खुशियां बढ़ाएगा.
व्यक्तिगत/Personal: प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की तैयारी जीवन में नए उत्साह को महसूस कर सकते हैं. परिवार के सभी सदस्यों के बीच हंसी मजाक का वातावरण बनेगा. जीवन में कोई महत्वपूर्ण चुनाव करना पड़ सकता है. नन्हे शिशु के आगमन की सूचना दंपतियों के बीच आशा की किरण बिखेर सकती है.पारिवारिक मामलों में सही फैसला परिवार की सुख शांति और व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा. बच्चों के साथ उनकी गतिविधियों और खेलों में भाग लेकर मनोरंजन समय व्यतीत करेंगे.
व्यवसायिक/Professional: ज्वेलरी डिजाइनिंग और फैशन डिजाइनिंग से संबंधित लोगों के लिए अच्छे लाभदायक अवसर आ सकते हैं. कार्य क्षेत्र में नए और पुराने संपर्कों के साथ संबंध मजबूत होंगे. किसी अधिकारी की कूटनीति के चलते कार्य क्षेत्र में सहयोगियों को दो भागों में बांटा हुआ महसूस कर सकते हैं. नई व्यावसायिक साझेदारी सफल रहेगी.कार्य क्षेत्र में किसी विपरीत लिंगी के साथ आत्मीय रिश्ते अफवाहों का कारण बन सकते हैं. इस तरह की अफवाहों से दूर रहें.
स्वास्थ्य/Health: त्वचा में निखार लाने के लिए भरपूर पानी पिए. ताजे फल और सब्जियों का सेवन स्वास्थ्य के साथ त्वचा में बेहतर निखार लाने में सहायक रहेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance: परिवार के आर्थिक मामलों को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए अनावश्यक खर्चो को सीमित करेंगे. शेयर बाजार में धन निवेश की इच्छा पर विचार कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship: किसी करीबी दोस्त से गहरा लगा हो सकता है सामने वाले को अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं