विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal: आर्थिक स्थिरता के संकेत, लेकिन कार्यस्थल पर पैसों की गड़बड़ी से रहें सावधान

Scorpio Tarot Card Horoscope 03 September: The Tower, गलत तरीके से पैसा कमाने, विवाहेत्तर संबंध उजागर होने और व्यवसाय में पैसों की गड़बड़ी के संकेत, जानें वृश्चिक राशि का राशिफल.

Scorpio Tarot Card Rashifal: आर्थिक स्थिरता के संकेत, लेकिन कार्यस्थल पर पैसों की गड़बड़ी से रहें सावधान
वृश्चिक राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV

Scorpio Tarot Card Horoscope 03 September 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal: परिवार में छोटी सी शुरुआत लंबे समय तक आर्थिक स्थिरता और सुरक्षा दे सकती है. घर या प्रॉपर्टी से जुड़े में मामले में फायदा होगा. निजी कार्यों को समय पर पूरा कर जीवन साथी से चल रही अनबन खत्म कर सकते है. बच्चों की गतिविधियों में शामिल हो उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रयत्न करें. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होने की जगह बातों को नजर अंदाज करना सीखे. ऐसे लोगों से दूरी रहे.जो लोगों की आलोचना और बुराई करते हो, अन्यथा आपके व्यक्तित्व में नकारात्मकता आ जाएगी. अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में निखार लायें. 

व्यवसायिक/ Professional:

व्यवसाय में वित्त विभाग से जुड़े लोगों  को पैसों की गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है. पैसों के हिसाब किताब में हेरफेर नजर आ सकता है. पैसों से संबंधित सभी रिकार्ड्स की स्वयं जांच पड़ताल करेंगे. कार्य स्थल पर किसी सहकर्मी के बारे में  अफवाहें फैल सकती हैं. सामने वाला व्यक्ति गलत संगति के चलते लालच में कुछ आवश्यक जानकारी विरोधी व्यक्ति तक पहुंचा सकता है. इस बात के चलते उस व्यक्ति को नौकरी से बाहर किया जा सकता है. ऐसी स्थिति में योजना में कुछ बदलाव करके जानकारी को गोपनीयता बनाए रखें. 


स्वास्थ्य/Health:

पूरे व्यसनों से दूर रहे. समय समय पर स्वास्थ्य की जांच करवाते रहे. यदि कोई समस्या लंबे समय से बनी हुई है. तो उसे लेकर लापरवाही ना करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

स्थल पर किसी व्यक्ति के कार्य को पूरा करने के लिए पैसों का लेनदेन हो सकता है. इस बात की जानकारी उच्च अधिकारी तक पहुंच सकती है. 


रिश्ते/Relationship:

विवाहेत्तर संबंधों की बात सामने आने से परिवार का वातावरण कलह पूर्ण हो सकता है इस समय जीवनसाथी से नजरें नहीं मिला पा रहे है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scorpio Aaj Ka Rashifal, Vrashchik Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com