विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: आर्थिक उलझन और रिश्तों में तनाव, समझदारी से लें फैसले

Libra Tarot Card Horoscope 03 September: King of Pentacles की ऊर्जा पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे की चिंता, पिता के मार्गदर्शन में व्यवसाय विस्तार और ससुराल पक्ष के हस्तक्षेप से परेशानी के संकेत देती है.

Libra Tarot Card Rashifal: आर्थिक उलझन और रिश्तों में तनाव, समझदारी से लें फैसले
तुला राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV

Libra Tarot Card Horoscope 03 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: अचानक से कुछ खर्च और परेशानियां सामने आ सकती है. इस समय परिवार के सहयोग से इस स्थिति से बाहर निकलने का प्रयास करें. संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. बार-बार स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण कमजोरी हो सकती है. ससुराल पक्ष के हस्तक्षेप के चलते जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है. किसी के कहने पर जीवनसाथी पर आरोप ना लगाए. पहले बात की सच्चाई  समझे और फिर कोई प्रतिक्रिया दें. 


व्यवसायिक Professional:

  व्यवसाय विस्तार के लिए बैंक से आर्थिक मदद ले सकते हैं. पिता या पिता तुल्य किसी व्यक्ति के मार्गदर्शन में व्यवसाय को विस्तारित करने का प्रयास करेंगे. कार्य स्थल पर नए सहकर्मियों  के साथ व्यवहार में नम्रता और लचीलापन बनाए रखें. रिकॉर्ड्स और फाइलों को संभालकर रखें. आलस छोड़कर कार्य पर पूरा ध्यान लगाएं.

स्वास्थ्य/Health:

पैरों की मोच को लेकर परेशान हो सकते है. दर्द बढ़ता ही जा रहा है.

आर्थिक स्थिति/Finance:

परिवार की संपत्ति का सही बंटवारा न होने से असंतुष्ट होंगे. पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें.

रिश्ते/Relationship:

स्वार्थी लोगों और मित्रों से दूर रहे.समय-समय पर लोगों की परख करते रहे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Libra Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com