विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: जल्दबाजी से बचें, रिश्तों में गलतफहमियां दूर करें और कार्यक्षेत्र में संयम से काम लें

Leo Tarot Card Horoscope 03 September: Six of Cups की ऊर्जा ससुराल पक्ष से मधुर संबंध, सरकारी कार्यों में सफलता और लोन समय पर चुकाने का संकेत देती है. आइए जानें सिंह राशि के जीवन, रिश्तों और स्वास्थ्य का हाल.

Leo Tarot Card Rashifal: जल्दबाजी से बचें, रिश्तों में गलतफहमियां दूर करें और कार्यक्षेत्र में संयम से काम लें
सिंह राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV

Leo Tarot Card Horoscope 03 September 2026 Singh Tarot Card Rashifal: जल्दबाजी और जरूरत से ज्यादा उत्साह की किसी परेशानी में डाल सकता है. अपने निर्णय सोच समझ कर ले. परिवार में किसी ऐसे व्यक्ति का आगमन हो सकता है. जिनकी मंशा परिवार के सदस्यों के बीच फूट डालने की हो सकती है. इस समय किसी की बातों में आकर अपने रिश्तों पर शक ना करें. सामने वाले की मंशा को समझने का प्रयास करें. छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ाई झगड़ा ना हो, इस बात का ध्यान रखें. बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें गलत कार्यों से दूर रखें. 


व्यवसायिक/ Professional:

सरकारी विभाग से संबंधित कुछ कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है. इसके चलते सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. अपने व्यवहार में नम्रता और लचीलापन लाकर कार्यों को आसानी से पूरा करने का प्रयास करें. किसी बड़े अनुबंध को प्राप्त को लेकर उत्साहित होंगे. इस अनुबंध को पूरा करने के लिए लोन ले सकते हैं. समय पर लोन की किस्त चुकाने का प्रयास जरुर करें. व्यवसाय में अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. कार्यस्थल पर किसी गलत जानकारी के चलते कुछ कार्यों में रुकावट उत्पन्न हो सकती है. इस स्थिति में सही जानकारी प्राप्त कर कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें. 


स्वास्थ्य/Health:

जल्दबाजी में किसी कठोर चीज को दांत से तोड़ने के कारण दांत में काफी दर्द हो सकता है. इस स्थिति में चिकित्सक की सलाह ले सकते हैं. 


आर्थिक स्थिति/Finance:

किसी मित्र को दिया उधर वापस मिलने से राहत मिलेगी. ससुराल पक्ष को जरूरत में आर्थिक सहायता कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship:

गलतफहमियों को दूर कर ससुराल पक्ष से रिश्ते मजबूत करें. नानी के आने से परिवार का माहौल खुशनुमा हो सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com