Capricorn Tarot Card Horoscope 03 September 2026 Makar Tarot Card Rashifal: प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की बात परिजनों के समक्ष रख सकते हैं. पारिवारिक मामलों में लिए गए फैसले आर्थिक स्थिरता लेकर आएंगे. सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता से भाग लेंगे. समाज में अपनी पहचान बनाने का प्रयास कर सकते हैं. लंबे समय से किसी संपत्ति के विवाद को लेकर परेशान चल आ रहे हैं. अब फैसला आपके पक्ष में होने के संभावना नजर आने से मन उत्साहित होगा.
व्यवसायिक/ Professional:
खेल और प्रदर्शन से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जा सकता है. शिक्षा, कला और साहित्य से जुड़े लोगों को कुछ बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं. विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद नजर आएगी. नौकरी में योजना की सफलता के चलते उच्च अधिकारियों से सराहना प्राप्त हो सकती है. इस उपलब्धि से कुछ लोगों को ईर्ष्या हो सकती है. अपने आसपास के लोगों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें.
स्वास्थ्य/Health:
कुछ गलत खा लेने से पेट में काफी दर्द हो सकता है. दर्द के बढ़ने पर अस्पताल जा सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance:
पूर्व में किए कुछ धन निवेशों के अच्छे प्रतिफल प्राप्त होने से प्रसन्न होंगे. इस धनराशि का उपयोग मकान के नवीनीकरण में कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:
परिवार में कुछ लोगों की ईर्ष्या के चलते आपके विषय में गलत बातें फैल सकती हैं. अपनी सच्चाई परिजनों के सामने प्रस्तुत करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं