Aries Tarot Card Horoscope 03 September 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: समय का सही सदुपयोग करें. व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद ना करें. किसी मामले में उलझने पर उसके समाधान के लिए बाहरी लोगों पर निर्भर ना रहे. बच्चों की गतिविधियों और संगत पर नजर रखें. पारिवारिक मामलों को आपसे बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें. अचानक से जीवनसाथी के साथ कोई बड़ा हादसा हो सकता है. इस स्थिति में अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत रखें.
व्यवसायिक/ Professional:
ऑर्डर या अनुबंध से संबंधित पैसों के लेनदेन और जरूरी जानकारी को गोपनीय रखें. किसी के ऊपर अतिविश्वास कर जानकारी साझा न करें. किसी सहकर्मी की बुरी आदतों के चलते कार्य स्थल का माहौल बिगड़ सकता है. सामने वाले को समझने का प्रयास करें. कार्य स्थल पर लड़ाई झगड़ा ना हो, इस बात का ध्यान रखें. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए धन कमाने के अन्य विकल्पों पर विचार कर सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health:
दिनचर्या में सामान्य व्यायाम शामिल करें. लंबे समय तक बैठकर कार्य करने के कारण वजन बढ़ सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance:
अपनी आर्थिक स्थिति की जानकारी परिवार के अलावा किसी अन्य के साथ साझा ना करना बेहतर रहेगा.
रिश्ते/Relationship:
गैर जरूरी बहस घर की शांति खराब कर सकती है. बातचीत से समस्या को सुलझाने का प्रयास करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं