Aquarius Tarot Card Horoscope 03 September 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: पुराने कार्यों को पूरा करने में काफी रुकावटें आ सकती है. घर के नवीनीकरण के लिए सरकारी विभाग से अनुमति लेनी पड़ सकती है. जिसके चलते संपत्ति से संबंधित जरूरी कागजों की आवश्यकता पड़ सकती है. लापरवाही के चलते कागजों को संभाल कर ना रखने के कारण परेशान हो सकते हैं. परिवार की महिलाओं के सहयोग से घर में अनुशासन व्यवस्था बन सकती है. परिवार की महिलाओं और बड़े बुजुर्ग लोगों का सम्मान करें.
व्यवसायिक/ Professional:
कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव लाकर के व्यवस्था को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है. अपने कुछ करीबी सहयोगियों के साथ व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे. व्यवसाय में साझेदारी. की तबीयत अचानक से काफी खराब होने से कुछ कार्यों में रुकावट आ सकती है. कुछ समय से अनुपस्थित रहने के कारण व्यवसाय में हुए बदलावों को समझने में समय लग सकता है. रुके हुए ऑर्डर को पहले पूरी करने की प्राथमिकता रखें. अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता के नियमित जांच करें.
स्वास्थ्य/Health:
कुछ समय से सिर दर्द की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है. किसी अच्छे न्यूरोसर्जन से मिल सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance:
आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे स्थिरता आ सकती है.परिवार के बजट को थोडा बढ़ा सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:
कुछ रिश्तों की कड़वाहट दूर करने में मुश्किल आ सकती है. ऐसे रिश्तों को सुधारने का प्रयास न करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं