Virgo Tarot Card Horoscope 3 July 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: अनुशासन, तर्कपूर्ण सोच और सही निर्णय आपके लिए प्रगति के नए रास्ते खोलेंगे. कार्यक्षेत्र में नेतृत्व क्षमता और नियमों का पालन सफलता दिलाएगा, वहीं आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध निवेश लाभकारी रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और रिश्तों में सम्मान व ईमानदारी बनाए रखने से मधुरता बढ़ेगी.
व्यक्तिगत/Personal: पारिवारिक जीवन में अनुशासन और व्यवस्था बनाने के प्रयास में सफलता प्राप्त होगी. संभव है कि परिवार की उन्नति के लिए बड़े और जरूरी फैसले लेने पड़ सकते हैं. कुछ फैसले कठोर हो सकते है, जिससे परिवार के युवा सदस्यों को परेशानी हो सकती है. इस समय भावनाओं से ज्यादा तर्क को महत्व दें. सामने वालों की बात को सुने और समझे.
व्यवसायिक/Professional: सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि मिलने की सूचना उत्साहित कर देगी. कार्य स्थल पर आपके नेतृत्व क्षमता और अनुशासन की प्रशंसा हो सकती है. व्यवसाय में अच्छी व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ सख्त नियम लागू करना फायदेमंद रहेगा. कार्य क्षेत्र में आए नए अधिकारी द्वारा कुछ नए नियम लागू किया जा सकते हैं. उन नियमों का सही पालन करें. इससे आपकी छवि कार्य क्षेत्र में अच्छी बनी रहेगी.
स्वास्थ्य/Health: पीठ सीधी करके बैठना पीठ दर्द में राहत देगा. ब्लडप्रेशर की नियमित जांच करवाना आदत में शामिल करें.
आर्थिक स्थिति/Finance: पारिवारिक जीवन में खर्चों को सीमित करने के लिए बजट बनाएं. संतान के भविष्य के लिए निवेश कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship: प्रेम संबंधों में झूठा दिखावा न करें. अपने साथी का सम्मान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं