Scorpio Tarot Card Horoscope 3 July 2026 Vrashchik Tarot Card Rashifal: आज अनुशासन और समझदारी से लिए गए फैसले परिवार और कार्यक्षेत्र दोनों में सकारात्मक परिणाम देंगे. व्यवसाय में निवेश और नई योजनाओं के लिए अनुभवी लोगों की सलाह लाभदायक रहेगी. आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होने के संकेत हैं. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और रिश्तों में आपसी सहयोग व समझ से मधुरता बनी रहेगी.
व्यक्तिगत/Personal: घर की महिलाएं परिवार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अच्छे अनुशासन को लागू कर सकती हैं. किसी अनुभवी महिला की सलाह रिश्तो में मधुरता लाने के लिए लाभदायक रहेगी. घर की सजावट के लिए अच्छी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते है. अपने व्यवहार और व्यक्तित्व में निखार लाने का प्रयास करेंगे. घर में सभी सदस्यों के बीच तालमेल बेहतर होता नजर आएगा.
व्यवसायिक/Professional: कुकिंग और बेकिंग व्यवसाय से जुड़े छोटे बड़े कारोबारियों को अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है. बीमा संबंधित कार्य भी लाभ लेकर आ रहे हैं. व्यवसाय में बड़े निवेश करते समय हो रही दुविधा को किसी अनुभवी महिला के सहयोग से दूर कर सकते है. कार्य स्थल पर किसी सहयोगी की आर्थिक मदद करेंगे. अपनी अच्छी कार्यशैली और योग्यता से किसी महत्वपूर्ण परियोजना में अच्छे पद ही प्राप्ति को सुनिश्चित होता महसूस कर सकते है.
स्वास्थ्य/Health: कुछ समय से हाथ पैर में दर्द और जकड़न महसूस कर सकते हैं. लापरवाही करने की जगह चिकित्सक से उचित परामर्श लें.
आर्थिक स्थिति/Finance: घर से छोटे से व्यवसाय की शुरुआत कर धीरे-धीरे मुनाफा प्राप्त करने की स्थिति बनती नजर आ रही है. प्राप्त धन को व्यवसाय विस्तार के लिए लगाएंगे.
रिश्ते/Relationship: साथी के साथ कहीं भ्रमण की योजना बना सकते हैं. इस समय एक दूसरे की खुशी पर पूरा ध्यान देंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं