Sagittarius Tarot Card Horoscope 3 July 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: सकारात्मक सोच और संतुलित व्यवहार से रुके हुए कार्य पूरे होने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति और नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन हर निर्णय सोच-समझकर लें. आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्चों से बचें और दस्तावेजों की जांच अवश्य करें. स्वास्थ्य और रिश्तों में धैर्य व संतुलन बनाए रखने से दिन बेहतर रहेगा.
व्यक्तिगत/Personal: अपने सकारात्मक दृष्टिकोण और संतुलित व्यवहार से पारिवारिक और व्यावसायिक गतिविधियों में अच्छा तालमेल बनाकर रखेंगे. इस समय अपने अधूरे और रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सक्षम महसूस करेंगे. किसी धार्मिक आयोजन में परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग मन को उत्साहित कर सकता है. जमीन-जायदाद या वाहन को लेकर परेशानी बढ़ सकती है. इन चीजों से संबंधित फैसले लेने से पूर्व परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह लेना आवश्यक रहेगा.
व्यवसायिक/Professional: कार्य क्षेत्र में सहयोगियों द्वारा अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना आवश्यक है. इससे कुछ लोगों को परेशानी महसूस हो. रियल एस्टेट से जुड़े बिजनेस में किसी भी डील को करते समय आवश्यक कागजों और दस्तावेजों की बारीकी से जांच पड़ताल अवश्य करें. नौकरी में पदोन्नति के साथ स्थानांतरण प्राप्ति की स्थिति बनती नजर आ रही है. उच्च अधिकारियों से इस विषय पर बातचीत कर सकते हैं. दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग न करें.
स्वास्थ्य/Health: तनाव वाली स्थितियों को अपने ऊपर हावी न होने दें.तेज गर्मी से त्वचा सम्बन्धी कुछ परेशानियां हो सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance: दिखावे को लेकर अनावश्यक खर्चों को सीमित करें. परिवार का बजट बनाएं समय खर्चों को ध्यान में रखें.
रिश्ते/Relationship: प्रिय से लंबे समय बाद मुलाकात की योजना बन सकती है. इससे रिश्ते में आ रही दूरी कम होती नजर आएंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं