विज्ञापन

Pisces Tarot Card: रिश्तों में बढ़ सकती है कड़वाहट, निजी कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता

Pisces Tarot Card Horoscope 3 July: Five of cups की ऊर्जा रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट से परेशानी, बिगड़े रिश्तों में सुधार लाने के प्रयासों से दूरी की बात कर सकते हैं. आइए जानते हैं मीन राशि वाले जातकों के बारे में.

Pisces Tarot Card: रिश्तों में बढ़ सकती है कड़वाहट, निजी कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता
पुराने कार्यों को पूरा करने की प्राथमिकता तय करें. 

Pisces Tarot Card Horoscope 3 July 2026 Meen Tarot Card Rashifal: निजी और वैवाहिक जीवन में धैर्य व समझदारी से काम लेना आवश्यक रहेगा. कार्यक्षेत्र में एकाग्रता और प्राथमिकताओं के अनुसार काम करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे. आर्थिक मामलों में संयम रखें और निजी बातें सीमित लोगों तक ही रखें. भावनाओं को स्पष्ट रूप से व्यक्त करना रिश्तों में गलतफहमियों को कम करने में मदद करेगा.

व्यक्तिगत/Personal: जीवनसाथी का अपमानजनक व्यवहार रिश्तो में कड़वाहट बढ़ा सकता है. इस समय सामने वाले से दूरी बनाए रखना मन को अशांत रहने से बचाएगा. परिवार के अन्य सदस्यों का किसी विषय पर लेकर जल्दबाजी करना परेशानी में डाल सकता है. परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. प्रेम संबंधों में प्रिय की भावनाओं को समझने का प्रयास असफल हो सकता है. सामने वाले से खुलकर भावनाओं को व्यक्त करने का अनुरोध कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/Professional: कार्य क्षेत्र से कुछ समय अवकाश लेकर अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित कर सकते है. इस समय अकेले काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा. अपनी रुचि के विषयों पर गहरा अध्ययन कर ज्ञान में वृद्धि करेंगे. इस समय एकाग्रता से अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें. मन में भटकाव कार्यों को लेकर तनाव बढ़ा सकता है. सहयोगियों के साथ अपने रिश्ते सीमित रखें. अपनी निजी और पारिवारिक बातों को दूसरों के साथ साझा ना करें. कार्य को समय पर पूरा करें. पुराने कार्यों को पूरा करने की प्राथमिकता तय करें. 

स्वास्थ्य/Health: हवाई यात्रा के दौरान लंबे समय तक बैठने के कारण पैरों में काफी सूजन आ सकती है, जिसके कारण चलना फिरना मुश्किल हो सकता है. 

आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक मामलों में थोड़ी चिंता हो सकती है. रुका हुआ वेतन प्राप्त न होने से परेशान होंगे. 

रिश्ते/Relationship: रिश्तो में प्रेम भाव बनाए रखने की आपकी कोशिश पूरी तरह सफल न होने से मन विचलित हो सकता है. इस समय रिश्तों में सुधार लाने के प्रयास कम कर सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com