विज्ञापन

Leo Tarot Card: कार्य क्षेत्र में भाग्य पर निर्भर रहना नुकसानदायक, धैर्य और समझदारी से संवरेंगे काम

Leo Tarot Card Horoscope 3 July: Five of wands की ऊर्जा मतभेदों को खत्म कर जीवन को व्यवस्थित करने, पुराने कार्यों को पहले पूरा करने की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं सिंह राशि वाले जातकों के बारे में.

Leo Tarot Card: कार्य क्षेत्र में भाग्य पर निर्भर रहना नुकसानदायक, धैर्य और समझदारी से संवरेंगे काम
सकारात्मक प्रयास आज सफलता की राह आसान बनाएंगे.

Leo Tarot Card Horoscope 3 July 2026 Singh Tarot Card Rashifal: आज धैर्य और व्यवहारिक सोच के साथ आगे बढ़ना आपके लिए लाभदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में मेहनत, पुराने मतभेदों को दूर करना और सही समय का इंतजार सफलता दिलाएगा. आर्थिक मामलों में खर्चों पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचें. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तथा रिश्तों में संवाद और समझदारी बनाए रखने से पारिवारिक माहौल बेहतर रहेगा.

व्यक्तिगत/Personal: यह समय मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा. पारिवारिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल महसूस कर सकेंगे. कुछ समय से किसी सदस्य  को लेकर बनी समस्या से राहत मिल सकती है. आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से मन में सकारात्मकता बढ़ेगी. कुछ करीबी रिश्तेदारों के आगमन से परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी, यदि किसी नए वाहन को खरीदने की योजना बना रही है, तो अभी उसे आगे के लिए स्थगित रखें. 

व्यवसायिक/Professional: कार्य क्षेत्र में सिर्फ भाग्य के भरोसे रहना ठीक नहीं है. पुराने कार्यों को लेकर बना हुआ आलस्य दूर करें. व्यवसाय में आ रही आर्थिक समस्या को लेकर कुछ नए बदलाव ला सकते है. कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े लोगों और व्यवसाय में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है. अभी समय प्रतिकूल है. नौकरी बदलने की इच्छा को आगे के लिए टाल दें.किसी सहयोगी से चल रहे आपसी मतभेद को खत्म करें. इस मतभेद का असर कार्यों को पूरा करने में रुकावट डाल सकता है. उच्च अधिकारियों के साथ पदोन्नति को लेकर चर्चा कर सकते है. 

स्वास्थ्य/Health: मसालेदार और तीखे भोजन के सेवन से मुंह में छाले हो सकते है. इस समय सादा भोजन करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. बढ़ते हुए खर्चों को सीमित करें . 

रिश्ते/Relationship: आपसी मतभेदों का असर परिवार की व्यवस्था पर पड़ सकता है. मतभेदों को समाप्त करने का प्रयास करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com