विज्ञापन

Capricorn Tarot Card: परिवार में खुशियों की दस्तक, नए अनुबंध से लाभ के योग

Capricorn Tarot Card Horoscope 3 July: The Empress की सकारात्मक ऊर्जा जीवन में खुशियां और उत्साह में वृद्धि, अनुभवी महिला सहयोगी की मदद से समस्या का समाधान प्राप्त करने की बात लेकर आ सकती है.

Capricorn Tarot Card: परिवार में खुशियों की दस्तक, नए अनुबंध से लाभ के योग
खुशियों, नए अवसरों और सकारात्मक बदलावों से दिन यादगार बन सकता है.

Capricorn Tarot Card Horoscope 3 July 2026 Makar Tarot Card Rashifal: परिवार में खुशियों का माहौल और शुभ समाचार मन को उत्साहित करेंगे. कार्यक्षेत्र में समर्पण, मधुर व्यवहार और नए अवसर सफलता व लाभ दिला सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा रिश्तों में प्रेम, सम्मान और समझदारी बनाए रखने से संबंध और मजबूत होंगे.

व्यक्तिगत/Personal: परिवार में नन्हें मेहमान के आगमन से वातावरण में नई ऊर्जा और उत्साह महसूस करेंगे. परिवार के छोटे सदस्य के विवाह की तैयारियां शुरू हो सकती है. कोई बड़ी खुशखबरी जल्द ही घर में दस्तक दे सकती है. परिवार की बड़ी बुजर्ग महिला से जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन को दूर करने में मदद मिल सकती है. किसी पुराने कार्य में अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है. परिवार की सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है. 

व्यवसायिक/Professional:- ब्यूटी और फैशन से जुड़े व्यवसायों में अच्छी उन्नति और लाभ की स्थिति बनती नजर आ रही है.  कला जगत से जुड़े लोगों की कल्पनाशीलता को सराहना प्राप्त हो सकती है. व्यवसाय में नए अनुबंध से लाभ प्राप्त होने की संभावना बढ़ सकती है. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. काम के प्रति समर्पण अच्छे परिणाम लेकर आएगा. दूसरों को लेकर चिंतित न हो. सहयोगियों के कार्यों में दखलअंदाजी न करें.बातचीत करते समय किसी के साथ बुरी भाषा का उपयोग न करें. 

स्वास्थ्य/Health: मौसम में बदलाव के चलते गले में खराश बढ़ सकती है. ठंडी और गर्म चीजों का सेवन एक साथ न करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: अचानक से कहीं पर रुका हुआ धन वापस मिलने से राहत मिल सकती है.संतान की नौकरी प्राप्ति की सूचना उत्साहित कर सकती है. 

रिश्ते/Relationship: प्रिय के साथ विवाह के लिए सहमति मिलने से दोनों के परिवार का वातावरण खुशनुमा हो सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com