विज्ञापन

Aquarius Tarot Card: पारिवारिक व्यवहार रखें संयमित, निवेश में बरतें सावधानी

Aquarius Tarot Card Horoscope 3 July: Five of pentacles की ऊर्जा सामाजिक जीवन में अपमान की स्थिति निर्मित होने, परिवार की सुख और शांति को लेकर बनी चिंता की बात लेकर आ सकती है आईए जानते हैं, कुंभ राशि वाले जातकों के बारे में.

Aquarius Tarot Card: पारिवारिक व्यवहार रखें संयमित, निवेश में बरतें सावधानी
धैर्य और समझदारी आज हर चुनौती को संभालने की ताकत दे सकती है.

Aquarius Tarot Card Horoscope 3 July 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: पारिवारिक और सामाजिक मामलों में धैर्य व संतुलित व्यवहार बनाए रखना आवश्यक रहेगा. कार्यक्षेत्र में संयम और कानूनी नियमों का पालन आपको परेशानियों से बचाएगा. आर्थिक मामलों में निवेश और उधार को लेकर सतर्क रहें. रिश्तों में जल्दबाजी या गलत प्रतिक्रिया से बचकर समझदारी से आगे बढ़ना दिन को बेहतर बनाएगा.

व्यक्तिगत/Personal: परिवार के किसी सदस्य के बुरे व्यवहार के चलते समाज से मान सम्मान कम हो सकता है. किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा मतभेद बढ़ता नज़र आयेगा. सामने वाला व्यक्ति किसी की बात को समझने की कोशिश नहीं कर रहा है.परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों की मध्यस्थता से संपत्ति के मामले में समझौता करने की स्थिति बन सकती है. किसी के बीच में अपनी राय न दे. वरना नुकसान हो सकता है. 

व्यवसायिक/Professional: शेयर बाजार में आ रही तेजी-मंदी के चलते निवेश से दूरी बनाए. व्यवसाय में कानूनी नियमों का पालन करें. पदोन्नति को लेकर उच्च अधिकारी से बहस हो सकती है. इस समय धैर्य और संयम बनाए रखें. किसी भी स्थिति में गलत प्रतिक्रिया न दे. व्यवसाय से जुड़े कार्यों में अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं. इस समय कहीं भी निवेश न करें. किसी सहयोगी की आर्थिक मदद का वादा सोच समझ करें. 

स्वास्थ्य/Health: लगातार बना सिरदर्द रक्तचाप में वृद्धि की आशंका बढ़ा सकता है. खान-पान में परहेज करें. सादा और सुपाच्य भोजन ले. सुबह की सैर को नियमित करें. 

आर्थिक स्थिति/ Finance: किसी को उधार ना दे. बड़े धन निवेश को आगे के लिए स्थगित रखें. 

रिश्ते/Relationship: किसी झूठ के सामने आने से दूसरे व्यक्ति का असली चेहरा सामने आ सकता है, इस बात के चलते परेशान हो सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aquarius Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com