विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें, अनावश्यक खर्चों पर रखें नियंत्रण

Leo Tarot Card Horoscope 02 September: Seven of wands की ऊर्जा अपने पारिवारिक जीवन को लेकर अनभिज्ञ ना रहे, सहकर्मियों के व्यवहार को अनदेखा करने से बचाव और सभी कार्यों या व्यक्तियों के बारे में जांच पड़ताल की जरूरत की बात लेकर आ सकती है.

Leo Tarot Card Rashifal: व्यावसायिक मामलों में सावधानी बरतें, अनावश्यक खर्चों पर रखें नियंत्रण
सिंह राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV

Leo Tarot Card Horoscope 02 September 2026 Singh Tarot Card Rashifal: परिवार के सदस्य के वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल हो सकती है. इस स्थिति में समझदारी और शांति से स्थिति संभालने का प्रयास करें. पारिवारिक कार्य को पूरा करने के कारण किसी ऑफिशियल यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है. परिवार में छोटे बच्चे के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं. लंबे समय से चली आ रही बीमारी चिंता को बढ़ा रही है. इस समय नजर दोष लगने पर भी विचार कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional:

इंपोर्ट एक्सपोर्ट के कार्य में किसी अजनबी व्यक्ति पर बिना जांच पड़ताल भरोसा करने से नुकसान मिल सकता है. किसी व्यावसायिक संपत्ति को खरीदने से पूर्व उससे संबंधित सभी कागजों की अच्छे से जांच पड़ताल करें. संदेह होने पर अपने वकील को दिखा सकते है. सहकर्मियों की बातों में छुपे मजाक को अनसुना ना करें. यदि कोई बार-बार अपमानित करने का प्रयास कर रहा है. तो उससे साफ और स्पष्ट शब्दों में बातचीत करना आगे के लिए बेहतर रहेगा. 

स्वास्थ्य/Health:

गले में सूजन और खराश संक्रमण की तरफ इशारा कर रही है, चिकित्सक से उचित इलाज ले. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

परिवार में पैसों को लेकर काफी तनातनी हो सकती है. अनावश्यक खर्चो पर नियंत्रण रखें. 

रिश्ते/Relationship:

बीती गलतियों को इल्ज़ाम अन्य लोगों पर न लगाएं. चीजों को भूलकर आगे बढ़ना सीखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com