Virgo Tarot Card Horoscope 02 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: दूसरों के मामलों में बिना मांगे सलाह ना दे. पारिवारिक कार्यों को स्वयं पूरा करने का प्रयास करें. दूसरों पर निर्भरता कम करें. परिवार की महिलाओं और बच्चों का सहयोग परिवार की व्यवस्था और अनुशासन को बेहतर बनाए रखने के लिए कर सकते हैं. कुछ समय से रिश्तो में आ रही है, नकारात्मकता को दूर करने के लिए परिवार के साथ समय बिताए. अपने पारिवारिक जीवन को अपनी प्राथमिकता समझे.
व्यवसायिक/ Professional:
जीवन में आगे बढ़ाने के लिए गलत साधनों का प्रयोग ना करें. सफलता प्राप्ति के लिए शॉर्टकट ना अपनाए. प्राप्त संसाधनों का उपयोग अच्छी सफलता प्राप्ति के लिए किया जा सकता है.संसाधनों की कमी का रोना न रोयें. समय पर सही निर्णय लेकर कार्यों को पूरा करें. छोटी-छोटी बातों पर निर्णय लेते समय ज्यादा सोच विचार दुविधा में डाल सकता है. अपने आसपास के वातावरण पर ध्यान दें. किसी भी बदलाव को नजरअंदाज ना करें.
स्वास्थ/Health:
तेज धारदार और नुकीली वाली वस्तुओं से कार्य करते समय सावधानी रखें. जरा सा भी ध्यान का भटकना नुकसान दे सकता है.
आर्थिक स्थिति Finance:
अपने आर्थिक स्थिति की जानकारी सभी के साथ साझा ना करें. किए गए धन निवेश के बारे में जीवनसाथी को अवश्य बताएं .
रिश्ते/Relationship:
प्रेम संबंध में जल्दबाजी करने से परेशानी हो सकती है. रिश्ते को आगे बढ़ने के लिए थोड़ा समय दे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं