Scorpio Tarot Card Horoscope 02 September 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal: नए प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है. परिवार में किसी कार्य को लेकर सभी की राय ले सकते हैं. विवाह के लिए परिजनों का दबाव बढ़ने से चिंतित होंगे. जीवन में सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे. अचानक से छोटे-छोटे कार्य में सफलता मिलने से कुछ परेशानियों से राहत महसूस कर सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य कि गलत संगति बाहर आने की स्थिति बनती नजर आ रही है. इस समय अपने चारों तरफ छोटे-छोटे बदलाव महसूस कर सकते हैं. इन बदलावों का सर आपके व्यक्तित्व और व्यवहार पर भी पड़ता नजर आएगा.
व्यवसायिक/ Professional:
नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है. नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि की संभावना नजर आ सकती है. इस समय अपने कार्य को व्यवस्थित करने में सहयोगियों का सहयोग ले सकते हैं. जरूरी कागजों और रिकॉर्ड्स को संभाल कर रखेंगे. नए अधिकारी के आने से पूर्व कार्य स्थल पर छोटे-मोटे बदलाव कर वातावरण को सकारात्मक बनाने का प्रयास कर सकते है. अपने आसपास के लोगों और वातावरण के गतिविधियों को अनदेखा न करें. किसी पर संदेह होने की स्थिति में कार्य को रोका जा सकता है.
स्वास्थ्य/Health:
कीड़े के काटने से त्वचा में छोटे-छोटे धब्बे बन सकते हैं. इस समय घरेलू उपचार की जगह चिकित्सक से सलाह लेना बेहतर रहेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance:
वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. अपने खर्चों पर नियंत्रण करने का प्रयास करेंगे.
रिश्ते/Relationship:
लोगों के साथ बातों में मधुरता लाएं. मधुर वाणी और स्वभाव सामने वाले को प्रभावित कर सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं