विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: मेडिटेशन से मिलेगी राहत, मार्गदर्शन से सुलझेंगी परेशानियां

Pisces Tarot Card Horoscope 02 September: The Hierophant की ऊर्जा आध्यात्मिकता की ओर बढ़ते झुकाव, गुरु के मार्गदर्शन से समस्या सुलझाने और मेडिटेशन से विचारों में संतुलन बनाने का संकेत देती है.

Pisces Tarot Card Rashifal: मेडिटेशन से मिलेगी राहत, मार्गदर्शन से सुलझेंगी परेशानियां
मीन राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV

Pisces Tarot Card Horoscope 02 September 2026 Meen Tarot Card Rashifal: छोटी-छोटी बातों को लेकर पति पत्नी के बीच तनाव बढ़ सकता है. सामने वाले का गर्म स्वभाव और लोगों को अपमानित करने की आदत में बदलाव लाने की आवश्यकता महसूस करेंगे. मन में आध्यात्मिकता की तरफ झुकाव बढ़ सकता है. इस समय अपने विचारों में आ रही उथल पुथल को  व्यवस्थित करने के लिए   मेडिटेशन के लिए समय निकल सकते हैं . 

व्यवसायिक/ Professional:

जीवन में कुछ भी बेहतर चलता नजर नहीं आ रहा है. चारों तरह विपरीत परिस्थिति महसूस कर सकते हैं. इस समय सही मार्ग ना मिलने के कारण तनाव हो सकता है. किसी गुरु या मार्गदर्शक से मुलाकात कर सकते है. अपने तनाव को कम करने का प्रयास करें. अपने ईश्वर पर आस्था और विश्वास बनाए रखें. अपने कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. किसी पर अतिविश्वास और निर्भरता न करें. सामने वाला आपकी इस बात का फायदा ले सकता है.

स्वास्थ्य/Health:

पैरों में लगातार बने दर्द के कारण फिजियोथैरेपी ले सकते हैं. धीरे-धीरे दर्द राहत मिलती महसूस हो सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

आर्थिक स्थिति सामान्य है. पुराने खर्चों को लेकर अफसोस करेंगे. 

रिश्ते/Relationship:

सभी के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने में काफी मेहनत करना पड़ सकती है. इस समय किसी मित्र से नाराजगी के चलते बातचीत बंद हो सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com