Libra Tarot Card Horoscope 02 September 2026 Tula Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी विषय की चर्चा विवाद में बदल सकती है. छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें. पैसों से जुड़े दस्तावेज ध्यान से पढ़ें. परिवार की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज ना करें. दूसरों की बातों को ध्यान से सुनने पर कई आवश्यक जानकारी प्राप्त हो सकती है. जो आगे लाभदायक होंगी. नए कार्य की जिम्मेदारी लेने से पूर्व उसके बारे में पूरी जानकारी लेना जरूरी रहेगा.
व्यवसायिक/ Professional:
पत्रकारिता और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है. आपकी बनाई रिपोर्ट से किसी कार्य को पूरा करने में काफी मदद मिल सकेगी. व्यवसाय में दूर के लोगों से संपर्क बनाए. साझेदारी में सभी शर्तों और नियमों को सामने वाले के साथ पारदर्शी रखें. गैर जरूरी कार्य में समय बर्बाद करने की जगह अपने जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करना बेहतर रहेगा. युवाओं को मेहनत के मन मुताबिक नतीजे मिल सकते है. किसी करीबी सहयोगी के साथ अपने रिश्ते को विवाह तक ले जाने की बात कर सकते है.
स्वास्थ्य/Health:
ज्यादा मेहनत के कारण कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है. कुछ समय ब्रेक लेकर आराम करें. खानपान में पौष्टिकता लाएं.
आर्थिक स्थिति/Finance:
उधार या पैसों के लेनदेन में की गई लापरवाही नुकसान करा सकती है. संतान की फिजूलखर्ची को नियंत्रित करें.
रिश्ते/Relationship:
विवाहेत्तर प्रेम संबंध बनाने की स्थिति बन सकती है. इसके खराब नतीजे सामने आने से परिवार में तनाव होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं