विज्ञापन

Virgo Tarot Card: नए संपर्क देंगे लाभ, गोपनीयता और सतर्कता से मिलेगी सफलता

Virgo Tarot Card Horoscope 2 July: Two of Cups की ऊर्जा करीबी लोगों और मित्रों की गतिविधियों को अनदेखा न करना, सकारात्मक और संतुलित सोच से पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में संतुलन की बात लेकर आ सकती है.

Virgo Tarot Card: नए संपर्क देंगे लाभ, गोपनीयता और सतर्कता से मिलेगी सफलता
सकारात्मक सोच आज आपके लिए सफलता के नए रास्ते खोल सकती है.

Virgo Tarot Card Horoscope 2 July 2026 Kanya Rashifal: सामाजिक और व्यावसायिक संपर्क भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं को गोपनीय रखें और साझेदारी से पहले हर पहलू पर अच्छी तरह विचार करें. आर्थिक मामलों में सतर्कता और निजी जानकारी को सीमित रखना लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य के लिए अधिक शारीरिक मेहनत से बचें और पर्याप्त आराम करें. रिश्तों में पुरानी बातों को भूलकर संवाद और सकारात्मक सोच से मधुरता बनाए रखें.

व्यक्तिगत/Personal: सामाजिक और राजनीतिक संपर्क बन सकते हैं जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे. परिवार के युवा सदस्य किसी भी फैसले को लेने में शीघ्रता ना करें. अपने करियर के लिए और अधिक विकल्प पर विचार कर सकते हैं. पारिवारिक मामलों में अपनी सकारात्मक और संतुलित सोच से समाधान प्राप्त करने में सफल रहेंगे. परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने की योजना को आगे के लिए टालना बेहतर रहेगा. 

व्यवसायिक/Professional: अपनी व्यावसायिक योजनाओं को किसी के सामने जाहिर न करना बड़ी चिंता से दूर रखेगा. कुछ ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोग आपके कार्यों मे बाधा डालने की प्रयास कर सकते हैं. संभव है कि आपकी किसी सफलता का श्रेय सामने वाला अपने नाम कर ले. किसी मित्र या करीबी संबंधी के साथ साझेदारी पर विचार बन रहा है. तो उससे जुड़ी बातों पर सोच विचार अवश्य करें.बाद में पछताने की स्थिति ना आने दे. 

स्वास्थ्य/Health: जरूर से ज्यादा वजन उठा लेने के कारण कंधों में दर्द परेशानी का कारण बन सकता है. उचित आराम लें और हल्के-फुल्के व्यायाम कर दर्द को कम करने का प्रयास करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: अपनी आमदनी की जानकारी मित्रों या करीबी संबंधियों के साथ साझा ना करें. पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी रखें. 

रिश्ते/Relationship: बीती हुई बातों को लेकर परिजनों से बहस न करें. रिश्तों की कड़वाहट दूर करने की कोशिश करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virgo Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com