विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card: नुकसान भूलकर आगे बढ़ें, कार्यशैली में बदलाव से मिलेगी सफलता

Sagittarius Tarot Card Horoscope 2 July: Five of cups की ऊर्जा जीवन में नकारात्मकता की जगह सकारात्मक विचारों को शामिल करना, आवश्यकता पड़ने पर जरूरी बदलाव लाकर सफलता प्राप्त करने की बात लेकर आ सकते हैं.

Sagittarius Tarot Card: नुकसान भूलकर आगे बढ़ें, कार्यशैली में बदलाव से मिलेगी सफलता
अतीत को पीछे छोड़कर सकारात्मक सोच के साथ बढ़ाया गया हर कदम सफलता के करीब ले जाएगा.

Sagittarius Tarot Card Horoscope 2 July 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: अतीत की नकारात्मक बातों को छोड़कर आगे बढ़ना आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है. कार्यक्षेत्र में गलतियों से सीख लेकर नई रणनीति के साथ प्रयास करने से सफलता मिलने के योग बनेंगे. आर्थिक मामलों में लालच से बचें और सोच-समझकर निवेश करें. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें तथा रिश्तों में पुरानी बातों को भूलकर सकारात्मक सोच और आपसी समझ बनाए रखना बेहतर रहेगा.

व्यक्तिगत/Personal: इस समय पारिवारिक जीवन में किसी तरह के नुकसान को लेकर परेशान होने की जगह आगे बढ़ाने की जरूरत है. नकारात्मक विचारों से बाहर निकालने से जीवन में अच्छे विकल्प नजर आ सकते हैं. परिवार का सहयोग और समर्थन दु:ख से बाहर निकलने में मदद करेगा. अतीत की यादों को भुलाने का प्रयास करें. इस समय जो आपके पास है, उसकी कद्र करें. संतान की गतिविधियों पर निगाह रखे हैं. 

व्यवसायिक/Professional: यदि किसी कार्य में बार-बार असफलता हासिल हो रही है. तो निराश होने की जगह कार्य की स्थिति और अपनी कार्य शैली में बदलाव लाकर पुनः प्रयास करें. अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करें. व्यवसाय में किसी अनुबंध को लेकर हुई परेशानी से बाहर निकाल कर व्यवसाय विस्तार का प्रयास करें. यदि बीती बातों को भुलाकर आगे नहीं बढ़ेंगे, तो जीवन में बदलाव या उन्नति होना मुश्किल हो जाएगा. सकारात्मक प्रयास से किए गए कार्यों में धीरे-धीरे सफलता की तरफ बढ़ सकते है. 

स्वास्थ्य/Health: बालों के झड़ने की समस्या ज्यादा परेशान कर सकती है. जिसके चलते डिप्रेशन हो सकता है. प्रोटीन युक्त आहार लेना बेहतर रहेगा. 

आर्थिक स्थिति/Finance: ज्यादा पैसे कमाने के चक्कर में गलत योजनाओं में धन निवेश ना करें. इससे आर्थिक हानि हो सकती है. 

रिश्ते/Relationship: पुरानी बातों को लेकर जीवनसाथी से बेवजह नाराजगी जताना रिश्तों में कड़वाहट ला सकता है. रिश्ते के सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sagittarius Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com