विज्ञापन

Gemini Tarot Card: अनचाही स्थिति से बाहर निकालने के लिए समय अनुकूल, करियर में बदलाव देगा नई दिशा

Gemini Tarot Card Horoscope 2 July: The Death की ऊर्जा पुराने रिश्तों और यादों से दूरी बनाने का प्रयास, कार्यक्षेत्र में अपनी नीतियों और कार्य शैली में बदलाव लाने की बात कर सकती है. आइए जानते हैं मिथुन राशि वाले जातकों के बारे में

Gemini Tarot Card: अनचाही स्थिति से बाहर निकालने के लिए समय अनुकूल, करियर में बदलाव देगा नई दिशा
नई सोच और नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं.

Gemini Tarot Card Horoscope 2 July 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: पुरानी बातों और अनचाही परिस्थितियों से बाहर निकलकर जीवन में नए सकारात्मक बदलाव की शुरुआत हो सकती है. कार्यक्षेत्र में बदलाव के फैसले भविष्य के लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं. आर्थिक मामलों में लेनदेन को रिश्तों से अलग रखें और जिम्मेदारियां समय पर निभाएं. स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा बीते रिश्तों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करना मानसिक शांति देगा.

व्यक्तिगत/Personal: किसी अनचाही स्थिति से बाहर निकालने के लिए समय उत्तम है. कुछ मानसिक शांति के लिए कुछ चीजों से दूर होना पड़ सकता है. पुरानी यादों से दूर होना सकारात्मक बदलाव लाएगा. इस समय जीवन में मोह माया से दूर जाने की भावना बढ़ती नजर आएगी. यह बदलाव आपके लिए शुभ रहेगा. 

व्यवसायिक/Professional: कार्यक्षेत्र में बढ़ते हुए असंतोष के चलते नौकरी छोड़ने का फैसला कर सकते हैं. लेखन से जुड़े लोगों को उनकी उपलब्धियां के लिए सम्मानित किया जा सकता है. पुरानी व्यापारिक नीतियों में कुछ बदलाव लाकर नीतियों में सुधार कर सकते हैं. इस तरह व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर आते नजर आएंगे. अपने रुचि के कार्य को व्यवसाय में बदलने पर विचार कर सकते हैं. कार्य क्षेत्र में अपने विचारों को अनुभवी व्यक्ति से साझा कर सकते हैं. अपनी कार्यशैली में बदलाव करेंगे.

स्वास्थ्य/Health: विटामिन डी की कमी के चलते हड्डियों में हल्का दर्द रह सकता है. सुबह की हल्की धूप प्राकृतिक रूप से इस समस्या से निजात दिला सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance: इस समय पैसों के लेनदेन को रिश्तो के बीच ना आने दे. किसी से लिया गया उधार समय पर पूरा कर अपनी छवि बेहतर बनाए रखें.

रिश्ते/Relationship: एक तरफा प्रेम से बाहर निकले. कमजोर रिश्तो को हमेशा के लिए पीछे छोड़ देना बेहतर रहेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gemini Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Aaj Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com