राशि

नवम्बर 22-दिसम्बर 21

व्यक्तित्व

राशियों के बारे में तो आप जानते ही हैं। ज्योतिष में इसका अपना महत्व है। आप अपनी राशि से अपने आज और कल के बारे में जानने के साथ ही अपनी खासियत और व्यक्तित्व के बारे में भी जान सकते हैं। यहां हम बात करेंगे राशि चक्र की नौवीं राशि धनु (sagittarius) की। धनु राशि (dhanu rashi) आशावाद की प्रतीक है और इस राशि वाले लोग आजाद खयालों के होते हैं। यह अग्नि तत्व की राशि है और इस कारण धनु राशि वाले लोग साहसी प्रवृत्ति के होते हैं। मायपंडित के सीईओ कल्पेश शाह बता रहे हैं धनु राशि वाले लोगों के बारे में विशेष बातें -

धनु राशि वाले लोगों का मजबूत पक्ष

धनी राशि वाले लोगों का सबसे मजबूत पहलू यह है कि वे मुश्किलों के सामने नहीं झुकते। ये दयालु होते हैं। चूंकि यह अग्नि तत्व की राशि है, इस कारण धनु राशि वाले लोग काफी महात्वाकांक्षी होते हैं। इनमें जोश और उत्साह भरा रहता है। ये आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं।

धनु राशि वालों की खास बातें

अनुकूलता - मेष , कर्क, सिंह व वृश्चिक

असंगतता - वृषभ, मिथुन, मीन, कन्या व तुला

लकी रंग - पीला

लकी दिन - गुरुवार

लकी रत्न - पुखराज

लकी नंबर - 3

खासियत

गणेशजी के अनुसार धनु राशि वाले लोगों की बात करें तो ये काफी ईमानदार, समझदार और विश्वासी होते हैं। इनमें आध्यात्मिकता भी होती है, इसलिए ये मुश्किल परिस्थितियों का डटकर सामना करते हैं। हालात के सामने ये कभी नहीं झुकते। आम तौर पर वे भविष्य के प्रति आशावादी होते हैं, इसलिए नकारात्मकता इनके करीब नहीं फटकती। हालांकि विपरीत परिस्थितियों में ये थोड़े अधीर हो सकते हैं।

कमजोरी

इनकी सबसे बड़ी कमी यह है कि किसी बात को लेकर ये जल्दी नतीजे पर नहीं पहुंचते। ज्यादातर समय सोच-विचार में निकाल देते हैं, जिस कारण कई बार इन्हें नुकसान भी हो सकता है। एक ही समय पर ये कई बातों में दिमाग खपाते हैं। इस कारण इनमें एकाग्रता की भी समस्या होती है। इन आदतों की वजह से वे काफी बेचैन भी रहते हैं।

स्वामी ग्रह

गणेशजी बताते हैं कि धनु राशि का स्वामी गुरू यानि बृहस्पति हैं। इसके प्रभाव से व्यक्ति साहसी बनता है। बृहस्पति के प्रभाव से व्यक्ति को उच्च पद मिलने की संभावना प्रबल होती है।

स्वास्थ्य

धनु राशि वालों के स्वास्थ्य की बात करें तो इन्हें शारीरिक परेशानियों से बचकर रहने की सलाह दी जाती है। चूंकि इनमें क्रोध भी बहुत ज्यादा होता है, इस कारण कब्ज के अलावा गठिया, संधिवात, कफ, पित्त और वात जनित बीमारियां, रक्त विकार आदि की समस्या हो सकता है। इनमें कैंसर की भी संभावना होती है। धनु राशि वालों को अपने लंग्स और लीवर का ध्यान रखने की जरूरत है।

करियर

धनु राशि वालों अच्छे अध्यापक होते हैं। चूंकि ये आध्यात्मिक भी होते हैं, इस कारण एक बेहतर दार्शनिक भी होते हैं। इसके साथ ही आभूषण के व्यवसाय, होटल आदि के बिजनेस में भी इन्हें सफलता मिलती है। अग्नि तत्व का होने के कारण उनमें काफी एनर्जी होती है। ऐसे में इनमें अच्छा स्पोर्ट्समैन बनने की भी संभावना होती है।

उपरोक्त स्पोंसर्ड कंटेंट गैर-संपादकीय है और थर्ड पार्टी द्वारा उपलब्ध करवाया गया है. एनडीटीवी उपरोक्त किसी भी सामग्री की गारंटी, पुष्टि या समर्थन नहीं करता है, और न ही इसके लिए किसी भी तरह से जिम्मेदार है.