- मिडिल ईस्ट युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि हुई है, जिससे नेपाल का खजाना प्रभावित हुआ है
- नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखते हुए आम जनता को राहत प्रदान की है
- निगम को पिछले 15 दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाने के कारण 5 अरब नेपाली रुपये का भारी नुकसान हुआ
मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की आग अब नेपाल के खजाने को झुलसा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के बावजूद, नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन (NOC) ने आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतें तो स्थिर रखी हैं, लेकिन इसके बदले निगम को महज 15 दिनों में 5 अरब नेपाली रुपये का भारी नुकसान उठाना पड़ा है. इस बीच नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने घरेलू हवाई ईंधन (ATF) की कीमतों को रातों-रात 127 रुपये से बढ़ाकर 251 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यानी इसमें 98% का इजाफा किया है.
15 दिनों में 5 अरब की 'चोट'
नेपाल ऑयल लिमिटेड ने ATF के नए रेट जारी किए हैं. उनका कहना है कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से नए रेट लिस्ट मिली है. इसमें प्राइस लगातार बढ़ रहा हूं. जनहित में कीमतों को स्थिर रखने के कारण निगम को पिछले 15 दिनों में लगभग 5 अरब रुपये का घाटा उठाना पड़ा है. अनुमान है कि अगर यही स्थिति रही, तो अगले 15 दिनों में कुल घाटा 13 अरब 21 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
हवाई ईंधन में भारी इजाफा
इस संकट का सबसे बड़ा प्रहार हवाई क्षेत्र पर हुआ है. निगम ने 31 मार्च की मध्यरात्रि से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई ईंधन की कीमतों में भारी बदलाव किए हैं. घरेलू हवाई ईंधन की कीमत 127 रुपये प्रति लीटर से सीधे बढ़ाकर 251 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. यह लगभग 98% की वृद्धि है. वहीं अंतरराष्ट्रीय हवाई ईंधन की कीमत भी बढ़ाई गई है. काठमांडू के लिए इसकी कीमत 966 डॉलर से बढ़ाकर 1,785 डॉलर प्रति किलोलीटर कर दी गई है. वहीं, पोखरा और भैरहवा के लिए इसे ब्रेक-ईवन पॉइंट पर स्थिर रखा गया है.

यह भी पढ़ें: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का बड़ा बयान, बोले - ईरान-इजरायल के बीच मध्यस्ता को तैयार लेकिन...
आम जनता को फिलहाल राहत
नेपाल में आम लोगों को राहत दी गई है. कच्चे तेल में इजाफा और अरबों के नुकसान के बाद भी नेपाल में पेट्रोल, डीजल, मिट्टी के तेल और रसोई गैस की पुरानी खुदरा कीमतों को नहीं बढ़ाया गया है. इस घाटे की भरपाई के लिए निगम अपने फंड का इस्तेमाल कर रहा है. लगातार बढ़ते घाटे के कारण निगम ने संकेत दिया है कि भविष्य में पेट्रोलियम पदार्थों की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है.
यह भी पढ़ें: शेख हसीना ने बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण में मौत की सजा को दी चुनौती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं