विज्ञापन

क्या खत्म होगा ईरान युद्ध? थोड़ी देर में ट्रंप करेंगे अमेरिकियों को संबोधित, बताएंगे आगे की रणनीति

Donald Trump Address: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने देश के नागरिकों को संबोधित करेंगे. वो इस युद्ध को लेकर कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं.

क्या खत्म होगा ईरान युद्ध? थोड़ी देर में ट्रंप करेंगे अमेरिकियों को संबोधित, बताएंगे आगे की रणनीति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं. व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रंप बुधवार रात देश को संबोधित करेंगे. भारतीय समयानुसार ये भाषण सुबह करीब साढ़े 6 बजे होगा. माना जा रहा है कि ट्रंप ईरान के साथ चल रही जंग पर अहम जानकारी दे सकते हैं. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सेना दो से तीन हफ्तों में ईरान पर अपना हमला खत्म कर सकती है.

यह संबोधन ऐसे समय पर हो रहा है, जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ चलाया जा रहा सैन्य अभियान दूसरे महीने में प्रवेश कर चुका है. हाल के दिनों में इस संघर्ष को लेकर अमेरिकी जनता के बीच नाराजगी भी बढ़ती दिख रही है.

ईरान में सैनिक भेजने की तैयारी कर रहा अमेरिका

रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ईरान के भीतर अमेरिकी सैनिकों को भेजने पर विचार कर रहा है. इस मिशन के जरिए अमेरिका ईरान में मौजूद यूरेनियम को सुरक्षित कर सकता है.बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन कुछ दिनों तक चल सकता है और इसमें स्पेशल ट्रेंड कमांडो बल शामिल होंगे, जिन्हें रेडियोएक्टिव सामग्री निकालने की जिम्मेदारी दी जाएगी. हालांकि, ऐसा मिशन अमेरिकी सैनिकों को ईरान की सीमा के अंदर गहराई तक ले जाएगा, जहां उन्हें ईरानी शॉर्ट-रेंज मिसाइलों और ड्रोन हमलों का खतरा बना रहेगा.

इस बीच सैन्य गतिविधियां भी तेज हो गई हैं. मंगलवार को अमेरिका ने ईरान के एक शहर पर हमला किया, जहां देश की प्रमुख परमाणु फैसिलिटी में से एक स्थित है. इस्फहान परमाणु ऊर्जा केंद्र को पहले भी जून में अमेरिकी बी-2 बॉम्बर्स और एक पनडुब्बी द्वारा निशाना बनाया जा चुका है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईरान का अधिकांश समृद्ध यूरेनियम इसी केंद्र में रखा गया है.

ईरान ने भी बनाया प्लान

दूसरी ओर, तेहरान ने कूटनीतिक स्तर पर सावधानी भरा रुख अपनाया है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने साफ कहा कि पिछले 31 दिनों में अमेरिका के साथ कोई सीधी बातचीत नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि अमेरिका की ओर से बातचीत का प्रस्ताव जरूर आया है, जो पाकिस्तान सहित कुछ मध्यस्थों के जरिए ईरान तक पहुंचा है.

फिलहाल, व्हाइट हाउस ने ट्रंप के संबोधन की पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें इस संघर्ष को लेकर अमेरिका की अगली रणनीति का खुलासा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले - हम वहां से 'काफी जल्दी' निकल जाएंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Donald Trump, Donald Trump Speach, Iran War 2026, Us Iran Air Attack, Iran War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com