विज्ञापन

बंगाल में चुनाव आयोग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 274 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब और मादक पदार्थ जब्त

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले चलाए जा रहे गहन प्रवर्तन उपायों के तहत पुलिस ने 274 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब, मादक पदार्थ और अन्य सामान जब्त किए हैं.

बंगाल में चुनाव आयोग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 274 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब और मादक पदार्थ जब्त
प्रतीकात्मक फोटो
Kolkata:

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है. वहीं वोटरों को अपने पाले में करने के लिए राजनीतिक पार्टियों के नेता एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. जबकि बंगाल में पैसे और शराब का खेल भी चल रहा है. लेकिन चुनाव आयोग इस पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं. इस कड़ी में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले चलाए जा रहे गहन प्रवर्तन उपायों के तहत पुलिस ने 274 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, शराब, मादक पदार्थ और अन्य सामान जब्त किए हैं. इस बाद की जानकारी मामले से जुड़े अधिकारियों ने दी है.

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि 26 फरवरी 2026 से अब तक जब्त की गई वस्तुओं का कुल मूल्य 274.12 करोड़ रुपये है, जो पूरे राज्य में बढ़ी हुई सतर्कता को दर्शाता है.

43.37 करोड़ की शराब और 58.13 करोड़ की मादक पदार्थ जब्त

बयान में यह भी कहा गया है कि विधानसभा चुनावों में मतदाताओं को गलत तरीके से प्रलोभन और पैसे के दुरुपयोग को रोकने के लिए नकदी रुपये, शराब, मादक पदार्थ, कीमती सामान और अन्य फ्री गिफ्ट की बड़े स्तर पर जब्ती की गई है. जब्त की गई वस्तुओं में 6.56 करोड़ रुपये नकद, 43.37 करोड़ रुपये की शराब और 58.13 करोड़ रुपये की मादक पदार्थ शामिल हैं.

कीमती सामान के साथ हथियार बरामद

इसके अलावा कार्रवाई में 25.46 करोड़ रुपये मूल्य की कीमती धातुएं और 140.58 करोड़ रुपये मूल्य की मुफ्त वस्तुएं भी जब्त की गई हैं. आयोग ने बताया है कि बड़े स्तर पर सुरक्षा उपायों के तहत अधिकारियों ने 151 हथियार बरामद किये है. इसके साथ अवैध हथियार और विस्फोटक भी जब्त किए गए हैं.

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे. मतगणना चार मई को होगी.

यह भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल भूपतिनगर ब्लास्ट केस में TMC उम्मीदवार को NIA का समन, 2 अप्रैल को पेश होने का निर्देश

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com