विज्ञापन

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले - हम वहां से 'काफी जल्दी' निकल जाएंगे

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की कार्रवाई ने यह पक्का कर दिया है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा.उनके पास परमाणु हथियार नहीं होगा क्योंकि अब वे ऐसा करने में असमर्थ हैं. उसके बाद मैं वहां से निकल जाऊंगा और अपने साथ सबको वापस ले आऊंगा.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले - हम वहां से 'काफी जल्दी' निकल जाएंगे

ईरान से जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बुधवार को कहा कि हम ईरान से काफी जल्दी निकल जाएंगे. ट्रंप ने बुधवार को रॉयटर्स से खास बातचीत में कहा कि अमेरिका ईरान से बहुत जल्द बाहर निकल जाएगा और अगर ज़रूरत पड़ी तो "टारगेटेड हमले" करने के लिए वापस आ सकता है. उनका यह बयान प्राइमटाइम में उनके संबोधित से कुछ घंटे पहले ही आया है. आपको बता दें कि युद्ध को यह पांचवां हफ़्ता चल रहा है और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच ट्रंप पर युद्ध खत्म करने का दबाव है. ऐसे में राष्ट्रपति ने आगे की रणनीति पर चर्चा करने के लिए रात 9 बजे EDT (0100 GMT) भाषण देने का कार्यक्रम तय किया. उनका भाषण उस दिन के आखिर में होगा जिसकी शुरुआत ट्रंप के सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक दौरे से हुई थी.

NATO पर भी ट्रंप का बड़ा बयान

ट्रंप ने आगे कहा कि उनके भाषण का एक हिस्सा NATO के प्रति अपनी नाराज़गी ज़ाहिर करना होगा. उन्हें लगता है कि ईरान में अमेरिका के लक्ष्यों को हासिल करने में इस गठबंधन ने पर्याप्त समर्थन नहीं दिया है. उन्होंने कहा कि वह "पूरी तरह से" अमेरिका को NATO से बाहर निकालने पर विचार कर रहे हैं. NATO एक संधि संगठन है जिसे 1949 में अमेरिकी सीनेट ने मंज़ूरी दी थी. ट्रंप ने कहा कि जब हमें उनकी ज़रूरत थी, तब वे हमारे दोस्त नहीं बने. हमने उनसे कभी ज़्यादा कुछ नहीं मांगा.यह एकतरफ़ा रिश्ता है. जब उनसे पूछा गया कि अमेरिका ईरान युद्ध को कब खत्म मानेगा, तो ट्रंप ने कहा कि मैं आपको ठीक-ठीक नहीं बता सकता.हम बहुत जल्द वहाँ से निकल जाएंगे. 

ईरान के पास परमाणु हथियार नही होगा - ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की कार्रवाई ने यह पक्का कर दिया है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होगा.उनके पास परमाणु हथियार नहीं होगा क्योंकि अब वे ऐसा करने में असमर्थ हैं. उसके बाद मैं वहां से निकल जाऊंगा और अपने साथ सबको वापस ले आऊंगा. अगर ज़रूरत पड़ी, तो हम वापस आकर टारगेटेड हमले करेंगे.ईरान लंबे समय से इस बात से इनकार करता रहा है कि वह परमाणु हथियार बनाना चाहता है. उसका कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है.ट्रंप ने कहा कि उनके पास परमाणु हथियार नहीं होगा क्योंकि अब वे ऐसा करने में असमर्थ हैं.

उसके बाद मैं वहां से निकल जाऊंगा और अपने साथ सबको वापस ले आऊंगा. अगर ज़रूरत पड़ी, तो हम वापस आकर टारगेटेड हमले करेंगे. हवाई हमलों में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के मारे जाने के बाद, ट्रंप ने ईरान के नए नेताओं के साथ किसी समझौते की उम्मीद भी जताई. उन्होंने कहा कि वहाँ पूरी तरह से सत्ता परिवर्तन हो चुका है.इस बात की बहुत अच्छी संभावना है कि हमारी डील हो जाएगी, क्योंकि वे अब और ज़्यादा आलोचना का सामना नहीं करना चाहते. 

यह भी पढ़ें: ट्रंप का दावा ईरान ने लगाई युद्ध विराम की गुहार, ईरानी अधिकारी बोले- ऐसा कुछ भी नहीं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com