Taurus Tarot Card Horoscope Today 11 May 2026, Vrashbh Tarot Card Rashifal: कुछ पुराने कार्यों के प्रतिफल प्राप्त हो सकते है. जो अपेक्षानुसार न होने से चिंतित हो सकते है. इस समय कार्य का पुनः आकलन कर सकते है. अतीत की कुछ यादें और उनसे जुड़े लोग अचानक से सामने आ सकते हैं. इससे मन में भटकाव हो सकता है. ऐसी योजनाओं को दूसरों के साथ साझा करने से बचें, जो आगे भविष्य में लाभ देने की क्षमता रखती हो.
कार्यशैली में समय-समय पर बदलाव लाकर कार्यों की गति बढ़ाई जा सकती है. कुछ लोग कार्य क्षेत्र में आपकी बढ़ती हुई सफलता और उच्च अधिकारी से नजदीकियां देखकर ईर्ष्या कर सकते हैं. ऐसे लोगों से बचकर रहे. परिवार में किसी नए व्यक्ति की उपस्थिति को अनदेखा न करें. सामने वालों के साथ पारिवारिक निजी बातों को साझा न करें. प्रिय का शक्की और चिड़चिड़ा व्यवहार रिश्ते में तनाव ला सकता है. सामने वाले की कमियां बताना रिश्ते को खराब कर सकता है.
किसी संपत्ति को खरीदने से पहले पूरे कागजात जरूर देखे. किसी बड़े नुकसान की संभावना बन सकती है. इस समय सतर्कता को प्राथमिकता दें. किसी भी कार्य को करते समय सावधानी रखें. पारिवारिक मामलों में थोड़ा संयम रखें. किसी की स्थिति समझे बिना सामने वाले पर दोषारोपण न करें. किसी के बातों के बहकावे में न आएं. अपनी बुद्धि का उपयोग करें.
स्वास्थ्य: कुछ गलत खा लेने से तबियत बिगड़ सकती है. किसी भी नए खाद्य पदार्थ का सेवन करते समय सजग रहें.
आर्थिक स्थिति: शेयर बाजार में लगाया धन न्यूनतम लाभ दे सकता है, इससे निराशा हो सकती है.
रिश्ते: जीवनसाथी और माता के बीच रिश्ते सुधारने की पहल कर सकते है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं