विज्ञापन

Scorpio Tarot Card Rashifal. पैसा ही पैसा जल्द मिलेगा, उच्च पद की प्राप्ति

Scorpio Tarot Card Horoscope 12 May: Queen of swords ki तीव्र भावनाएं वित्तीय मामलों में सावधानी, विवाद को टालने के प्रयास और उच्च पद की प्राप्ति की सूचना ला रही है. आइए जानते हैं, वृश्चिक राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Scorpio Tarot Card Rashifal. पैसा ही पैसा जल्द मिलेगा, उच्च पद की प्राप्ति

Scorpio Tarot Card Horoscope Today 12 May 2026, Vrashchik Tarot Card Rashifal: परिवार में वित्तीय मामलों में आंख मूंदकर विश्वास न करें. बच्चों की रचनात्मकता पर नियंत्रण न लगाएं. घर में धार्मिक कार्यों को लेकर योजना बना सकते है. पारिवारिक मुद्दों पर अपनी बात स्पष्टता से रखें. विवाद को टालने का प्रयास करें. पुश्तैनी संपत्ति में बड़ा हिस्सा मिलने से राहत महसूस करेंगे. स्वयं के लिए समय निकालें. बेवजह किसी के साथ बहस न करें. 

व्यावसायिक : कार्य क्षेत्र में बढ़ती राजनीति से सावधान रहें. जटिल परियोजनाओं में आपकी रणनीति कारगर साबित हो सकती है. पुराने कार्यों को पूरा करने की प्राथमिकता बनाए. नौकरी में उच्च पद पर पदोन्नति उत्साहित कर देगी. किसी कार्य को सफलता से संतुष्ट हो सकते हैं. राजनीति में प्रवेश करने की प्रबल संभावना बन सकती है. 

स्वास्थ्य: अनिद्रा की स्थिति बन सकती है. नींद लाने वाली दवाइयों का सेवन बिना चिकित्सीय सलाह के ना करें. 

आर्थिक स्थिति: धन कमाने के नए अवसर प्राप्त हो सकते है. पुराने कर्जों से मुक्त होंगे. 

रिश्ते: ससुराल से कोई ऐसा सदस्य आ सकता है, जो बुरे व्यसनों का शिकार होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com