Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 11 May 2026, Dhanu Tarot Card Rashifal: इस समय सुरक्षा,स्थिरता और सावधानी को प्राथमिकता दें. परिवार में धन से जुड़े विषयों पर चर्चा हो सकती है. आर्थिक संसाधनों और निवेशों को जीवनसाथी से छिपा कर न रखें. विपरीत हालात में इस बात से परेशानी हो सकती है. पड़ोस में आए नए व्यक्ति से थोड़ा सावधान रहें. सामने वाला परेशान करने की नीयत रख सकता है.
मस्तिष्क में कई तरह के विचारों का समावेश हो सकता है. स्वभाव में जिद्द और चिड़चिड़ाहट बढ़ सकती हैं. कुछ समय मेडिटेशन कर मन में शांति लाने का प्रयास करें. किसी स्थिति में खुद को विवश या असहाय महसूस कर सकते है. इस समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी. ये समय अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए गंभीर होने का हैं.
पूरा समर्पण लक्ष्य को केंद्रित कर आगे बढ़ने में सहायक रहेगा. संभव है कि इस समय आपके पास आवश्यक संसाधनों की कमी हो. इसके बाद भी आत्मविश्वास और मनोबल से कार्यों को समय पर पूरा करने का विश्वास बना हुआ. नौकरी में मनचाहा वेतनमान और मनचाही पदोन्नति मिल सकती हैं. धन को सही जगह निवेश करें.
करीबी लोगों की बातों को हमेशा खुद पर हावी न होने दें. कुछ लोगों की बातों को अनसुना कर सकते है. एक साथ कई कार्यों को पूरा करने के प्रयास न करें. इससे जल्दबाजी में दुर्घटना और विफल होने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी. धैर्य और संयम के साथ सोच समझकर आगे बढ़ना सफलता प्राप्त करने का आसान तरीका है.
स्वास्थ्य: दिनचर्या को नियमित और खानपान को संयमित करें. स्वाद के चक्कर में ज्यादा खाना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक रहेगा.
आर्थिक स्थिति: आय और व्यय में संतुलन बनाएं. जरूरत से ज्यादा किसी के साथ पैसों का लेनदेन न करें.
रिश्ते: रिश्ते को मजबूती से बांधने की कला सीखिए. इससे रिश्तों में मधुरता आएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं