विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: घर की देखभाल से जुड़ी चीजों के खरीदारी, किसी के विवाह की जोर-शोर से तैयारी

Capricorn Tarot Card Horoscope 23 October: Three of swords की ऊर्जा व्यवसाय में नुकसान होने से आर्थिक स्थिति में परिवर्तन, परिवार में किसी के विवाह को लेकर सभी के बीच क्षमता अनुसार जिम्मेदारी बांटने की बात लेकर आ सकती है. जानें मकर राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Capricorn Tarot Card Rashifal: घर की देखभाल से जुड़ी चीजों के खरीदारी, किसी के विवाह की जोर-शोर से तैयारी
मकर राशि
file photo

Capricorn Tarot Card Horoscope 23 October 2026 Makar Tarot Card Rashifal: घर की देखभाल और सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों की खरीदारी को लेकर परिजनों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं.परिवार में किसी विवाह की तैयारी शुरू हो सकती है. विवाह से संबंधित सभी कार्यों के जिम्मेदारी सभी सदस्यों को उनकी क्षमता के अनुसार बांट सकते हैं. परिवार का माहौल ऊर्जावान रहेगा. संतान के उपलब्धि पर गर्वित होंगे. परिवार के छोटे बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों को व्यवस्थित करें.नए कार्यों को करने में उनकी मदद कर सकते हैं. 

व्यावसायिक/ Professional

अपने व्यावसायिक अनुभव का उपयोग मित्र की व्यवसाय में हुए नुकसान से बाहर आने में कर सकते हैं.इस समय मित्र की मदद उसके व्यवसाय को पुन: शुरू करने में करेंगे. इस स्थिति में व्यवसाय में हुए नुकसान का सही विवरण एकत्र करें. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज ना करें.इस बात की जानकारी लेने का प्रयास करें, कि इस नुकसान के पीछे का कारण क्या है. भविष्य में किसी भी तरह के नुकसान से बचाव के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरणों और सुझावों का उपयोग करें. सजगता और सावधानी आगे होने वाले नुकसानों से बचा सकती है. 

स्वास्थ्य/Health

लंबे समय से खांसी जुकाम की परेशानी लगातार बनी हुई है. इस समस्या को हल्के में ना लें. घरेलू उपचार की जगह चिकित्सक से सही परामर्श ले. 

आर्थिक स्थिति/Finance

किसी धन निवेश में लगाया हुआ पैसा डूब सकता है. इस स्थिति में काफी आर्थिक नुकसान होने की संभावना है. 

रिश्ते/Relationship

कुछ रिश्तों को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल न करें. इससे उन रिश्तो में हमेशा के लिए दरार आ सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Capricorn Aaj Ka Rashifal, Makar Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com