विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: कानूनी विवादों में पड़ने से बचाव, जमीन में निवेश की योजना आगे बढ़ाने पर विचार

Pisces Tarot Card Horoscope 23 October: The Hermit की ऊर्जा जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता, शांत रहकर आसपास की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने की कोशिश. जानिए मीन राशि वाले जातकों में जीवन, रिश्तों,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Pisces Tarot Card Rashifal: कानूनी विवादों में पड़ने से बचाव, जमीन में निवेश की योजना आगे बढ़ाने पर विचार
मीन राशि
file photo

Pisces Tarot Card Horoscope 23 October 2026 Meen Tarot Card Rashifal: किसी भी तरह के कानूनी विवाद में पड़ने से बचे.नकारात्मक परिस्थितियों में धैर्य और संयम बनाए रखें. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है.जमीन में निवेश की योजना को आगे बढ़ाना फायदेमंद रहेगा. बच्चों की किसी समस्या का समाधान मिलने से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. परिवार के बड़े बुजुर्ग और महिलाओं की जरूरतों का ख्याल रखें. उन्हें उचित सम्मान और प्यार दे.

व्यवसायिक/ Professional

कुछ कार्यों को पूरा करते समय काफी अधिक मेहनत करना पड़ सकती है मेहनत से जी न चुराएं. सही समय पर सही निर्णय से कार्यों को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा सकता है. जमीनी विवाद के मामले में बीच में पड़ने से बचे. बिना मांगे किसी को कोई सलाह ना दे. अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं.लोगों की बातों पर कोई प्रतिक्रिया न देना आपके तनाव को कम करेगा.शांत रहकर अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें.

स्वास्थ्य/Health

ज्यादा चिंता से मानसिक और शारीरिक थकान महसूस हो सकती है. मेडिटेशन और योगा से चिंता दूर करने का प्रयास कर सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance

संतान की फिजूलखर्ची से परेशान होंगे.सामने वाले को समझने का प्रयास कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship

पति-पत्नी की बढ़ती व्यस्तता के चलते परिवार की व्यवस्था बिगड़ सकती है. राजनीतिक लोगों से दूर रहें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com