Libra Tarot Card Horoscope Today 20 May 2026, Tula Tarot Card Rashifal:- यात्रा पर जाते समय अपने सामान की सुरक्षा करें. कुछ खर्ची में कटौती नहीं की जा सकती है. ऐसी स्थिति में धैर्य बनाए रखें. बच्चों के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं. अपने व्यक्तित्व और व्यवहार को निखारने का प्रयास करें. किसी पारिवारिक समारोह में कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात नए अवसर लेकर आ सकती है.
व्यवसायिक:- व्यवसाय में आपके द्वारा लिए गए फैसले अच्छे साबित होंगे. किसी कार्य से सम्बन्धित सभी कागजातों को अच्छे से व्यवस्थित करें. जल्द ही इनकी जरूरत पड़ सकती है. नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं. पुराने कार्यों को समय पर पूरा करें. बार-बार कार्यों में गलतियां न करें. दूसरों के असफल होने पर उनका मजाक न उड़ाएं. इससे सामने वाला आहत हो सकता है. कार्य में नवीनता लाने के लिए कुछ नई योजना बना सकते हैं, जो फायदेमंद रहेंगी.
स्वास्थ्य:- शारीरिक रूप से थोड़ी सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है. कार्य की अधिकता से दिमाग में भारीपन आ सकता है.
आर्थिक स्थिति:- आर्थिक स्थिति में सुधार आता हुआ नजर आएगा. किसी पुराने कार्य के पूरा होने से आर्थिक लाभ हो सकता है.
रिश्ते:- पुराने मित्रों के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है. पारिवारिक बारीक में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं