विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: वैवाहिक जीवन में मधुरता, विदेश घूमने की इच्छा पूर्ण होने की उम्मीद

Capricorn Tarot Card Horoscope 14 May:- The world की सकारात्मक ऊर्जा विदेश जाने की इच्छा, भाग्योदय की शुरुआत और जीवन में नए बदलाव की सलाह लेकर आ रही है. आइए जानते हैं, मकर राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Capricorn Tarot Card Rashifal: वैवाहिक जीवन में मधुरता, विदेश घूमने की इच्छा पूर्ण होने की उम्मीद

Capricorn Tarot Card Horoscope Today 14 May 2026, Makar Tarot Card Rashifal:- इस समय देश विदेश घूमने की इच्छा प्रबल हो सकती है. किसी विदेश में बसे मित्र का लंबे समय बाद आगमन खुश कर सकता है. सामने वाले से मुलाकात कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी. जीवनसाथी की नाराजगी को दूर करने में सफल हो सकते हैं.

भाई बहनों के साथ पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं. अतीत का कोई हादसा मन को अशांत कर सकता है. उन लोगों और उस जगह से दूर रह सकते है, जो उस हादसे से जुड़ाव रखती हो.

व्यावसायिक :- इस समय ऐसा महसूस कर सकते हैं, जैसे पूरी दुनिया से चुन-चुन कर अच्छे अवसर आपको मिल रहे हैं. ईश्वर को इस बात के लिए धन्यवाद दे सकते हैं. इस समय कुछ ऐसे अवसर आ सकते हैं, जिनमें से एक सही अवसर का चयन कर आपको अच्छी सफलता की प्राप्ति हो सकती है.

आप किसी ऐसे व्यवसाय को करने पर विचार कर सकते हैं, जिसके साथ आपको भ्रमण करने का मौका मिल सके. जल्द ही किसी ऐसे व्यक्ति के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है, जो काफी अनुभवी और कर्मठ हो. उसके साथ रहकर आप अपनी कार्य शैली में बेहतरीन बदलाव ला सकते हैं. 

स्वास्थ्य: काफी समय से कुछ ना कुछ स्वास्थ्य समस्या परेशान करती आ रही है. इस समय इन समस्याओं से निजात मिल सकती है.

आर्थिक स्थिति: खर्चों को सीमित करें. छोटी-छोटी धन राशि की बचत करने की आदत डालें.

रिश्ते: यदि रिश्तों में दो तरफा प्रेम और सम्मान न हो, तो एक समय के बाद रिश्ते में दरार आने लगती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com