Cancer Tarot Card Horoscope Today 13 May 2026, Kark Tarot Card Rashifal: किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसका संबंध आपके ननिहाल पक्ष से हो सकता है. इस व्यक्ति का साथ आत्मीयता महसूस करा सकता है. जीवनसाथी का व्यवसायिक मामलों में दखल देना परेशान कर सकता है. सामने वाले को इन कार्यों से दूर रहने को कह सकते हैं. बच्चों की गतिविधियों और संगति पर नजर बनाए रखें. पिता के साथ किसी संपत्ति को खरीदने की बात कर सकते हैं.
व्यवसायिक: कार्य क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण परियोजना को सफल बनाने के लिए किसी सरकारी अधिकारी से मिलने की आवश्यकता पड़ सकती है. इस स्थिति में सरकारी कामों में पारदर्शिता बनाए रखें, जिससे आगे कोई ईर्ष्यालु सहयोगी पैसों के लेनदेन में गबन करने का आरोप न लगा दे. इस समय आपकी सफलता कुछ लोगों की आंखों की किरकिरी बन सकती हैं. आसपास की गतिविधियों से थोड़ा सतर्क रहें.
स्वास्थ्य: जगह-जगह का पानी बदलने से गले में खराश और संक्रमण हो सकता है. इस समय घरेलू उपचार से गले को आराम पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं.
आर्थिक स्थिति: एक बड़े चार पहिया वाहन खरीदने पर विचार कर सकते है. इस समय उधार देने से बचें. पैसा अटक सकता है.
रिश्ते: किसी नए स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं. इस जगह से संबंधित कोई भी पूर्ण जानकारी प्राप्त न होने के कारण आप इस जगह पर खुद को रोमांचित और जोशीला महसूस करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं