विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: कार्य क्षेत्र की गंदी राजनीति से दूरी, आर्थिक योजना में नुकसान

Aries Tarot Card Horoscope 15 May:- The Hermit की ऊर्जा गलत बात का समर्थन न करने, सोच में नकारात्मकता और पारिवारिक मामलों को परिवार में सुलझाने की सलाह लेकर आ रही है. आइए जानते हैं, मेष राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aries Tarot Card Rashifal: कार्य क्षेत्र की गंदी राजनीति से दूरी, आर्थिक योजना में नुकसान

Aries Tarot Card Horoscope Today 15 May 2026, Mesh Tarot Card Rashifal: परिवार के साथ रिश्ते सुधारेंगे. प्रिय के साथ विवाह की बात कुछ समय के लिए टाल सकते है. पारिवारिक मामलों को आपस में मिलकर सुलझाने की कोशिश करें. किसी करीबी के गलत व्यवहार के चलते मन आहत हो सकता है. जीवनसाथी की तबीयत बिगड़ सकती है. ससुराल पक्ष से बिगड़े रिश्ते को सुधारने की पहल कर सकते है. पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है.

व्यवसायिक: कुछ समय से कार्य क्षेत्र में गंदी राजनीति शुरू हो सकती हैं, जिसके चलते काफी नियमों को लागू किया जा सकता है. इस समय कुछ रुके हुए कार्यों को पूरा करने को लेकर चिंतित हो सकते हैं. इस समय किसी ईर्ष्यालु व्यक्ति की ईर्ष्या का शिकार हो सकते हैं. किसी की गलत बातों का समर्थन न करें. हर स्थिति में सच का साथ देने का प्रयास करें. इससे सामने वाले की बुरी मंशा से बचकर रहेंगे.

स्वास्थ्य: गर्भवती महिलाएं अपने खान-पान और विश्राम का विशेष ख्याल रखें. गर्भावस्था के आखिरी चरण में खुद को प्रसन्न और तनाव रहित बनाए रखना उनके लिए अच्छा रहेगा. 

आर्थिक स्थिति: किसी योजना में लगाया हुआ पैसा डूब सकता हैं. इस कारण अच्छा आर्थिक नुकसान हो सकता है.

रिश्ते: यदि आप लोगों की बातों को बहुत ज्यादा दिल पर लेते हैं, तो धीरे-धीरे सोच में नकारात्मकता आ सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com