Aries Tarot Card Horoscope Today 14 May 2026, Mesh Tarot Card Rashifal:- बच्चों से जुड़ी समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके सुलझाएं. कोई भी व्यक्तिगत फैसला लेने में जल्दबाजी न करें. जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी जल्द ही मिलने जा रही है. नए रिश्तों, नए अवसर और नए लोगों से मित्रता जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आ सकती है. अच्छे धनयोग की संभावना बन सकती है. बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार की पहल कर सकते हैं. पारिवारिक मामलों में उलझने सुलझ सकती है.
व्यवसायिक :- कार्य क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण परियोजना का प्रतिफल बड़ी सफलता के रूप में मिल सकता है. रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है. ऐसे लोग जो हमेशा आपकी तरक्की से जलते आए हैं. इस समय दोस्ती की पहल कर सकते है.
अचानक से कुछ ऐसे अवसर सामने आ सकते है, जैसे भाग्य ने करवट ले ली हो. उच्च अधिकारी के साथ रिश्ते बेहतर हो सकते है. पदोन्नति के साथ किसी नई परियोजना में उच्च पद की प्राप्ति अचंभित कर सकती है. सहयोगियों के साथ इस खुशखबरी को साझा करेंगे.
स्वास्थ्य: गैस और एसिडिटी के कारण पेट में काफी दर्द हो सकता है. औषधि की जगह घरेलू नुस्खे आजमा सकते है.
आर्थिक स्थिति: पैसों का निवेश किसी संपत्ति में कर सकते हैं. पुराने कर्जों को चुकाएंगे.
रिश्ते: कुछ लोगों से मित्रता आपको नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे लोगों से सावधान रहें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं