विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: अंधविश्वास से सावधान, बिना जांचे आरोप न लगाएं

Aries Tarot Card Horoscope 11 May: The Tower की ऊर्जा किसी पर अतिविश्वास न करने, भाग्य को लेकर अंधविश्वासी,सही कार्य करने की कोशिश की सलाह लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, मेष राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aries Tarot Card Rashifal: अंधविश्वास से सावधान, बिना जांचे आरोप न लगाएं
Aries Tarot Card Horoscope Today 11 May 2026, Mesh Tarot Card Rashifal

Aries Tarot Card Horoscope Today 11 May 2026, Mesh Tarot Card Rashifal:  किसी की भी बात पर तुरंत विश्वास कर लेने की आदत के चलते कार्य क्षेत्र में उच्च अधिकारी की डांट खा सकते है. इस आदत में बदलाव आगे की बेहतरी के लिए अच्छा रहेगा. किसी की भी बात पर भरोसा कर एकदम से प्रतिक्रिया न दें.

लोगों की बातों में आकर किसी भी विवाद का हिस्सा न बने. कुछ ईर्ष्यालु लोग कार्यों में बाधा डालने के लिए कुछ भी मनगढ़ंत कह सकते है. उन पर सोच समझकर विश्वास  करें. बेवजह किसी भी बात पर क्रोध न करें. प्रिय की गलतफहमी को सुलझाने का प्रयास विफल हो सकता है. इस समय किसी मित्र की मदद इस समस्या से बाहर निकलने में ली जा सकती है.

कार्यों में तेजी नजर आएगी. रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है. लोगों की बातों को लेकर तनाव न बढ़ाएं. हमेशा सही कार्य करने का प्रयास करें. यदि कोई गलती सामने आ रही है, तो बिना जांचें किसी पर आरोप ना लगाए. सच जानने का प्रयास करे. कार्य क्षेत्र में किसी सहयोगी की ईर्ष्या के चलते किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं, ऐसी स्थिति में सामने वाले से बचकर रहें.

सेहत को लेकर लापरवाही न करें. पैसों की तंगी परेशान कर सकती है. भाग्य को बदलने को लेकर अंधविश्वासी बातों में न पड़ें. संभव हैं कि कोई अंधविश्वास में फंसा कर बेवकूफ बनाने की मंशा रख रहा हो. परिवार में किसी बच्चे की तबियत अचानक से खराब होने चिंतित हो सकते है. किसी पर अतिविश्वास न करें. सोच समझकर कार्यों को पूरा करें. 

स्वास्थ्य: जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित सकते है. उसके खानपान का विशेष ध्यान रखें.

आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में गंभीर रहे. दूसरों की सलाह से धन निवेश न करें.

रिश्ते: पुराने लोगों का साथ कभी न छोड़े . समय-समय पर सभी लोगों से मुलाकात पुरानी यादों में ले जा सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com