विज्ञापन

RCB कोच एंडी फ्लावर ने बाउंड्री नहीं मिलने पर अंपायर से की बदसलूकी, क्या हुआ कि BCCI ने ठोंक दिया जुर्माना

BCCI Fine RCB Coach Andy Flower, RCB vs MI IPL 2026: तीसरे अंपायर के एक विवादित फैसले की वजह से आरसीबी (RCB) को एक बाउंड्री नहीं दी गई थी. जिसके बाद एंडी फ्लावर ने नाराजगी जताई थी.

RCB कोच एंडी फ्लावर ने बाउंड्री नहीं मिलने पर अंपायर से की बदसलूकी, क्या हुआ कि BCCI ने ठोंक दिया जुर्माना

BCCI Fine RCB Coach Andy Flower, RCB vs MI IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की मुंबई इंडियंस पर मिली रोमांचक जीत के जश्न के बीच टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर के लिए बुरी खबर आई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को फ्लावर पर अनुशासनहीनता के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी मैच फीस का 15% जुर्माना ठोक दिया है. फ्लावर को आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जहाँ उन्होंने मैदान पर अंपायर के फैसले को लेकर अपनी सीमाएं पार कर दी थीं.

क्या था पूरा विवाद?

मामला आरसीबी की बल्लेबाजी के 18वें ओवर का है. उस समय तीसरे अंपायर के एक विवादित फैसले की वजह से आरसीबी को एक बाउंड्री नहीं दी गई थी. इस फैसले से एंडी फ्लावर इतने नाराज हो गए कि वह दिनेश कार्तिक के साथ डगआउट से उठकर सीधे चौथे अंपायर के पास जा पहुंचे. जहां दिनेश कार्तिक संयमित दिखे, वहीं एंडी फ्लावर अंपायर से काफी आक्रामक तरीके से बहस करते नजर आए. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के अनुसार, फ्लावर ने इस दौरान 'अभद्र भाषा' (अनुच्छेद 2.3) का इस्तेमाल किया, जो खेल की गरिमा के खिलाफ है.

कोच ने मानी अपनी गलती

आईपीएल द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि एंडी फ्लावर ने लेवल-1 का अपराध किया है. फ्लावर ने मैच रेफरी अमित शर्मा के सामने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और लगाए गए जुर्माने को मान लिया है. आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन में मैच रेफरी का फैसला ही अंतिम होता है. हालांकि आरसीबी यह मैच जीत गई और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई, लेकिन कोच की इस हरकत ने टीम के अनुशासन पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bengaluru, Mumbai Indians, Andy Flower, Indian Premier League 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com