विज्ञापन

तेलुगू एक्टर समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत, हैदराबाद में केंटनर से जा टकराई कार

Hyderabad Road Accident: हादसे में तेलुगु एक्टर के. भरत कांत (31) और जी. साई त्रिलोक (31) की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के रहने वाले थे.

तेलुगू एक्टर समेत दो लोगों की सड़क हादसे में मौत, हैदराबाद में केंटनर से जा टकराई कार

Hyderabad ORR Accident: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रविवार रात हुए एक सड़क हादसे में तेलगू एक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई. यह हादसा आदिबाटला के पास ओआरआर (आउटर रिंग रोड) पर हुआ था. मृतकों की पहचान तेलुगू एक्टर के. भरत कांत (31) और जी. साई त्रिलोक (31) के रूप में हुई है. ये दोनों ही आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के रहने वाले थे.

पुलिस के अनुसार, ये दोनों बाहरी रिंग रोड पर एक कार में सफ़र कर रहे थे, तभी ड्राइवर भरत कांत ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया और कार आगे चल रहे एक कंटेनर लॉरी से जा टकराई. हादसा इतना भीषण था कि कार की टक्कर के बाद कंटेनर लॉरी के पिछले ही निकल गए और कार के परखच्चे उड़ गए.

Latest and Breaking News on NDTV

मौके पर ही गई जान

हादसे में भरत कांत और साई त्रिलोक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

मर्सिडीज कार में लगी आग, ड्राइवर सुरक्षित बचा

वहीं, हैदाबाद में शनिवार को चलते-चलते अचानक आग लगने से एक मर्सिडीज-बेंज इलेक्ट्रिक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. पुलिस के अनुसार, यह घटना गचीबोवली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत SLNT, कोथागुडा के पास हुई. कार मालिक की पहचान मोइज़ (28) के रूप में हुई है, जो श्रीराम नगर का रहने वाला है. वह बंजारा हिल्स से वासेला मीडोज की ओर जा रहा था, तभी गाड़ी से धुआं निकलने लगा. धुआं देखते ही ड्राइवर ने तुरंत कार रोक दी और सुरक्षित बाहर निकल आया. कुछ ही मिनटों में आग पूरी गाड़ी में फैल गई और वह लग्जरी कार पूरी तरह जल गई.

ये भी पढ़ें- PM Modi ने अपनी संवेदनशीलता से जीता दिल, दूल्हा-दुल्हन और 5000 मेहमानों को न हो दिक्कत, इसलिए कार से चले 18 KM

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com