विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: आसपास के वातावरण से सावधान, लक्ष्य की तरफ पूर्ण केंद्रित

Aquarius Tarot Card Horoscope 14 May:- Four of cups की ऊर्जा निर्णय को समय पर लेने, भावनाओं पर नियंत्रण रखने और नौकरी में पदोन्नति और अच्छे वेतनमान की प्राप्ति की संभावना की बात लेकर आ रही है. आइए जानते हैं, कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: आसपास के वातावरण से सावधान, लक्ष्य की तरफ पूर्ण केंद्रित

Aquarius Tarot Card Horoscope Today 14 May 2026,Kumbh Tarot Card Rashifal:- आसपास के लोगों से थोड़ा सावधान रहें. कोई परेशान करने की मंशा रख सकता है. किसी अपरिचित व्यक्ति के साथ ज्यादा मेलजोल न बढ़ाएं. किसी मामले में निर्णय लेते समय ज्यादा सोच विचारी न करें. सही समय पर सही निर्णय ले.

संतान के स्वभाव में जिद्द और चिड़चिड़ाहट बढ़ सकती है, जिसके चलते उसकी गतिविधियों पर नियंत्रण रखना पड़ सकता है. जीवनसाथी के किसी व्यक्ति से रिश्ते को लेकर खुद को विवश महसूस कर सकते हैं. इस स्थिति में शांत रहकर खुद की भावनाओं को नियंत्रित करें.

व्यावसायिक:- ये समय अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विचारों में गंभीरता और सकारात्मकता लाने का है. पूरा समर्पण लक्ष्य को केंद्रित कर आगे बढ़ने का होना चाहिए. संभव है कि इस समय आपके पास संसाधनों की कमी हो, लेकिन आत्मविश्वास और मनोबल भरपूर है. पूरी हिम्मत से कार्य को पूरा करें.

नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं. नौकरी में मनचाहा वेतनमान और मनचाही पदोन्नति मिल सकती हैं. व्यवसाय में किसी नई योजना में धन निवेश कर सकते है. कार्यक्षेत्र में ईर्ष्यालु लोगों की बातों को खुद पर हावी न होने दें. यदि आवश्यक न हो, तो बातों को अनसुना कर सकते हैं. एक साथ कई कार्यों को पूरा करने को आदत मै शामिल न करें. इससे कार्य की सफलता पर प्रभाव पड़ सकता है और अधिक गलतियां होने की संभावना बढ़ सकती है.

स्वास्थ्य: जुकाम के चलते सिरदर्द काफी बढ़ सकता हैं. बार बार हो रहा जुकाम अब काफी तनाव दे सकता हैं. 

आर्थिक स्थिति: आय और व्यय में संतुलन बनाएं. जरूरत से ज्यादा किसी के साथ पैसों का लेनदेन न करें. 

रिश्ते:- रिश्ते को मजबूती से बांधने की कला सीखिए. जो रिश्ते बिगड़ चुके हैं, उन्हें  सुधारा जा सकता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com