Aquarius Tarot Card Horoscope Today 12 May 2026, Kumbh Tarot Card Rashifal: ऐसे मामलों में निर्णय लेते समय सावधानी रखें, जो सीधे-सीधे पारिवारिक विघटन से जुड़े हुए हो. इनमें मामलों में लापरवाही परिवार को विघटित कर सकती है. बच्चों की बातों में आकर बड़े लोगों का विवाद करना बेवकूफी साबित हो सकता है. बात की गहराई को समझने का प्रयास करें और फिर कोई प्रतिक्रिया ले. धैर्य और संयम से जीवनसाथी की समस्याओं का समाधान ढूंढने की कोशिश सफलता दिला सकती है. ईश्वर पर आस्था और विश्वास बनाए रखें.
व्यावसायिक: आ रहे अवसर काफी लुभाने हो सकते हैं. सोच समझकर सही और लाभदायक अवसर का चयन करना आसान नहीं होगा. इस स्थिति में सूझबूझ और समझदारी का उपयोग करते हुए सही निर्णय लेने का प्रयास करें. किसी सहयोगी की मदद से रुकी हुई योजनाओं को पूरा करने में सफलता प्राप्त हो सकती है. कार्य क्षेत्र में आलोचना करने वाले लोगों से सावधान रहे.
स्वास्थ्य: धूप और धूल से त्वचा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस समय धूप से बचाव करने की आवश्यकता महसूस करेंगे.
आर्थिक स्थिति: धन संबंधी योजनाओं में अच्छा प्रतिफल मिलने से उत्साहित होंगे. शेयर बाजार में कुछ धनराशि निवेश करने पर विचार कर सकते हैं.
रिश्ते: बीती हुई बातों को लेकर वर्तमान रिश्तो में कड़वाहट न आने दें. मतलबी लोगों से दूरी बनाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं