Pisces horoscope 12 May 2026 meen rashifal: आज का दिन मीन राशि के लिए बहुत ही विशेष रहेगा, क्योंकि शाम 7:30 बजे तक चंद्रमा कुम्भ राशि में रहेगा और उसके बाद आपकी ही राशि में प्रवेश करेगा. यह परिवर्तन आपके जीवन में भावनात्मक गहराई और मानसिक जागरूकता लेकर आएगा. दिन की शुरुआत थोड़ी शांत, विचारशील और आत्ममंथन से भरी हो सकती है.
आप अपने अतीत, अनुभवों या किसी भावनात्मक विषय पर सोच सकते हैं. यह समय आपको भीतर से मजबूत बनाने और मानसिक रूप से तैयार करने का संकेत देता. कार्यस्थल पर आप थोड़ा पीछे रहकर काम करना पसंद कर सकते हैं. यह समय बड़े निर्णय लेने के लिए नहीं, बल्कि योजना बनाने और चीजों को समझने के लिए अच्छा है. आपकी आत्मीय शक्ति मजबूत रहेगी, जिससे आप सही निर्णय की ओर बढ़ सकते हैं.
आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी होगा. पारिवारिक जीवन में सुबह सामान्य रहेगा, लेकिन शाम के बाद आप अपने परिवार और अपनों के साथ भावनात्मक रूप से अधिक जुड़ाव महसूस करेंगे. प्रेम जीवन में शाम का समय बहुत गहरा और संवेदनशील हो सकता.
शाम के बाद जैसे ही चंद्रमा आपकी राशि में प्रवेश करेगा, आपकी भावनाएं, सोच और संवेदनशीलता बढ़ जाएगी. आप खुद को अधिक रचनात्मक, भावुक और आत्मचिंतन की स्थिति में पाएंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से मानसिक शांति पर ध्यान देना जरूरी होगा. अधिक सोचने से बचें और आराम करें.
उपाय: एक पेज हर किसी भी भगवान का नाम लिखें.
शुभ रंग: हल्का बैंगनी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं