विज्ञापन

Office Vastu Rules: करियर ही नहीं कारोबार पर भी प्रभाव डालता है वास्तु दोष, जानें ऑफिस का सही वास्तु नियम

Office Vastu Rules: क्या करियर और कारोबार पर भी वास्तु दोष का प्रभाव पड़ता है? इस बात पर तब जरूर विचार करना चाहिए, जब तमाम कोशिशों के बाद भी आपको परिश्रम और प्रयास का पूरा फल न मिल पाता हो. करियर में प्रगति और मुनाफे के लिए वास्तु शास्त्र में क्या नियम बताए गये हैं, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख.

Office Vastu Rules: करियर ही नहीं कारोबार पर भी प्रभाव डालता है वास्तु दोष, जानें ऑफिस का सही वास्तु नियम
Workplace Vastu Rules: करियर-कारोबार से जुड़े वास्तु उपाय
pexels

Business Place Vastu Remedies: पंचतत्वों पर आधारित वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी भी स्थान की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव वहां पर रहने वालों पर पड़ता है. वास्तु नियमों के अनुसार यदि किसी कार्यस्थल पर चीजें सही दिशा में बनी हुई हैं और वहां पर ऊर्जा का संतुलन है तो निश्चित तौर पर वहां पर काम करने वालों की न सिर्फ कार्यक्षमता बल्कि आर्थिक प्रगति भी होती है, वहीं इसके विपरीत कार्यस्थल या फिर कहें ऑफिस से जुड़े वास्तु दोष अक्सर बड़ी परेशानियों के साथ करियर-कारोबार में रुकावट और धनहानि का कारण बनते हैं. आइए ऑफिस के सही वास्तु नियम को विस्तार से जानते हैं. 

  • वास्तु नियमों के अनुसार कार्यस्थल पर ट्रास्फारमर, जनरेटर, यूपीएस, इन्वर्टर आदि के लिए हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा का चयन करना चाहिए.
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार कार्यक्षेत्र में कर्मचारी हो या फिर बॉस उसे कभी भी दरवाजे या फिर खिड़की की ओर पीठ करके नहीं बैठना चाहिए. 
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी कार्यक्षेत्र में टेबल को दीवार से चिपका कर नहीं लगाना चाहिए. कार्यक्षेत्र में प्लास्टिक के पेड़-पौधे या फूल नहीं लगाने चाहिए. 
Latest and Breaking News on NDTV

Photo: Freepic

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार कार्यक्षेत्र में किसी भी स्थान पर अंधेरा नहीं रखना चाहिए. कार्यक्षेत्र के प्रत्येक क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश होना चाहिए. 
  •  वास्तु शास्त्र के अनुसार कार्यक्षेत्र में मीटिंग या वेटिंग रूम के लिए वायव्य कोण को अत्यधिक शुभ माना गया है. 
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार कार्यक्षेत्र में बीम के नीचे बैठकर काम नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे जुड़ा दोष आपकी कार्यक्षमता के साथ सेहत को भी प्रभावित कर सकता है. 
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार कारोबार स्थल पर मालिक या फिर कहें बॉस को अपने बैठने का स्थान कुछ इस तरह सेट करना चाहिए उसका चेहरा हमेशा पूर्व दिशा या फिर उत्तर दिशा की ओर रहे. 

Wind Chimes Benefits: घर में किस दिशा में लगाना चाहिए विंड चाइम, जानें इससे जुड़े नियम और फायदे

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार कार्यस्थल पर पानी की टंकियां या फिर टैंक हमेशा उत्तर पूर्व यानि ईशान कोण में बनवाना चाहिए. अगर आप अपने कार्यस्थल पर फाउंटेन या वाटरफाल बनवाना चाहते हैं, उसके लिए भी इसी दिशा का चयन करें. 
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार कार्यक्षेत्र में कभी भी खराब सामान को इकट्ठा करके नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे नकारात्मक उर्जा उत्पन्न होती है. 
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार बिजली से चलने वाले सामान जैसे कंप्यूटर, मशीनें, इन्वर्टर, जनरेटर आदि के पास पानी नहीं रखना चाहिए. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Office Vastu Rules, Workplace Vastu Remedies, Office Vastu Tips, Office Vastu Dosh, Astrology
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com